न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

55 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा 'सत्यमेव जयते' का पहला वीकेंड

'सत्यमेव जयते'का बजट करीब 50 करोड़ है इस हिसाब से तो यह फिल्म पांच दिनों में बजट निकालने में कामयाब हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Aug 2018 3:46:06

55 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा 'सत्यमेव जयते' का पहला वीकेंड

15 अगस्त को रिलीज हुई जॉन अब्राहम 'John Abraham' और मनोज बाजपेयी 'Manoj Bajpayee' की फिल्म ‘सत्यमेव जयते Satyamev Jayate’ बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 20.52 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तकरीबन 60 फीसदी की गिरावट आई और फिल्म 7.92 करोड़ रुपये ही बटोर पाई लेकिन अब फिर से फिल्म की कमाई ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को फिल्म ने 9.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी, शनिवार को 9.03 करोड़ रुपये और रविवार को 10.26 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने पांच दिनों में 56.91 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है। बता दे, 'सत्यमेव जयते'का बजट करीब 50 करोड़ है इस हिसाब से तो यह फिल्म पांच दिनों में बजट निकालने में कामयाब हुई।

‘सत्यमेव जयते’ अदाकारा आयशा शर्मा की डेब्यू फिल्म है। उनकी और जॉन की केमिस्ट्री को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से छक्का मार दिया है और सभी को बता दिया कि वो बॉलीवुड में लम्बा सफर तय करने आई हैं।

जहां तक बात जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की करें तो दोनों की अदाकारी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रही है। जो भी दर्शक सिनेमाघर से ‘सत्यमेव जयते’ देखकर निकल रहे हैं, वो यही कह रहे हैं कि दोनों का काम उम्दा है। जहां जॉन अब्राहम ने सभी को अपने दमदार एक्शन से प्रभावित किया है, वहीं मनोज बाजपेयी के डायलॉग फिल्म की जान बन गए हैं। फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है। ‘सत्यमेव जयते’ से पहले मिलाप ने कई सारी फिल्मों को लिखा है लेकिन ‘सत्यमेव जयते’ एक निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। मिलाप ने इस फिल्म से दिखा दिया है कि वो आने वाले समय में बॉलीवुड को कई सारी मसाला एंटरटेनर्स देंगे।

फिल्म को मिल रही सक्सेस के बाद सेलिब्रेशन तो बनता है, लेकिन जॉन इस मामले में थोड़ा अलग नजरिया रखते हैं। जॉन इन दिनों गुलमर्ग में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और वह केरल में आई बाढ़ को देखते हुए सेलिब्रेशन के मूड में नहीं हैं।

जॉन का कहना है- ‘मैं फिल्म की सक्सेस से खुश हूं। हर कोई मुझसे पूछ रहा है कि हम सेलिब्रेशन कब कर रहे हैं, लेकिन ये मेरे लिए महज बिजनेस है और मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। मैं फिलहाल केरल की स्थिति को लेकर चिंतित और परेशान हूं। केरल में मेरा परिवार है। हालांकि, वह सेफ हैं लेकिन अभी भी कई सारे लोग वहां फंसे हुए हैं।’ खैर, जॉन की ये बात वाकई सोचने वाली है कि केरल में लोगों की जिंदगी बाढ़ के चलते सामान्य नहीं चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक