न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं जाह्नवी कपूर

दीपिका पादुकोण के साथ लगातार तीन बम्पर हिट फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली फिल्म की योजना को मूर्त रूप देने में लग गए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 01 Apr 2018 8:37:28

भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं जाह्नवी कपूर

दीपिका पादुकोण के साथ लगातार तीन बम्पर हिट फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली फिल्म की योजना को मूर्त रूप देने में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह फिल्म भारी भरकम ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं अपितु हल्की फुल्की कम बजट वाली फिल्म होगी, जिसके लिए सितारों की तलाश जारी है।

इसी सिलसिले में बॉलीवुड के गलियारों में जाह्नवी कपूर और संजय लीला भंसाली की मुलाकात को लेकर चर्चाएँ हो रही हैं। संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर निकलतीं जाह्नवी कपूर की तस्वीर सामने आई हैं। इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि जाह्नवी काम के सिलसिले में भंसाली के ऑफिस गई थीं। इसका मतलब यह है कि भंसाली ने जाह्नवी को फिल्म ऑफर की है।

जाह्नवी फिलहाल निर्माता करण जौहर के बैनर तले अपना फिल्म करियर शुरू कर रही हैं। इन दिनों वे अपनी डेब्यू फिल्म ‘धडक़’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर हैं। ईशान भी ‘धडक़’ से ही डेब्यू कर रहे हैं। अब लगता है कि डेब्यू से पहले ही जाह्नवी को एक और फिल्म मिल गई है। जाह्नवी को जुहू में संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। उनके साथ उनकी बहन खुशी भी थीं।

bollywood,jhanvi kapoor,sanjay leel bhansali,deepika padukone

चर्चा यह भी है कि करण जौहर की फिल्म ‘सिम्बा’ में सारा अली खान की कास्टिंग के बाद जाह्नवी अब अपने लिए और निर्माताओं से मुलाकातें बढ़ा रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने संजय लीला भंसाली से सम्पर्क किया है। इससे पहले यह बात भी सामने आई थी कि ‘पद्मावत’ के बाद अब भंसाली कोई हल्की और आसान फिल्म बनाएंगे। चर्चाओं का बाजार गरम है कि इसी फिल्म के लिए भंसाली और जाह्नवी ने मुलाकात की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह