न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शानदार रहा बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क' का चौथा दिन, कमाई 40 करोड़ से ज्यादा

वीकेंड पर जबरदस्त कमाई के बाद फिल्म की कमाई का सिलसिला वीक डेज में भी कायम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jul 2018 9:42:13

शानदार रहा बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क' का चौथा दिन, कमाई 40 करोड़ से ज्यादा

दिवंगत श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज़ हो चुकी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों की मिले जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ज्यादातर लोग 'धड़क' फिल्म को इसकी ओरिजनल फिल्म 'सैराट' की तुलना में कमजोर कह रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। वीकेंड पर जबरदस्त कमाई के बाद फिल्म की कमाई का सिलसिला वीक डेज में भी कायम है।

bollywood,jhanvi kapoor,ishaan khattar,dhadak,dhadak box office collection,dhadak songs,download dhadak movie

इस फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क' ने चौथे दिन 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन का अनुमान 7 करोड़ लगाया था हालांकि कमाई अनुमान से ज्यादा हुई। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़ रहा। वहीं सोमवार का कलेक्शन मिलाकर 'धड़क' की अब तक की कमाई 41.67 करोड़ के पास पहुंच गई है।

bollywood,jhanvi kapoor,ishaan khattar,dhadak,dhadak box office collection,dhadak songs,download dhadak movie

'धड़क' के रिलीज होने के बाद ही लोगों के बीच जाह्नवी का क्रेज काफी बढ़ गया है। यहां तक कि हर कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आतुर दिखे। यही नजारा हाल ही में तब दिखा जब जाह्नवी अंशुला और खुशी के साथ रेस्तरां में गई थीं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें देखा जा सकता है कि जब जाह्नवी कपूर रेस्तरां से खाना खाकर बाहर आईं तो उनको फैंस ने घेर लिया सभी की एक ही मांग थी प्लीज एक सेल्फी दे दीजिए। 'धड़क' को लेकर जाह्नवी से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा थी। जिसकी वजह उनका श्रीदेवी की बेटा होना है। ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं कि जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने में कामयाब रही। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों स्टार्स आने वाले समय में किस तरह की फिल्मों का चुनाव करते हैं।

bollywood,jhanvi kapoor,ishaan khattar,dhadak,dhadak box office collection,dhadak songs,download dhadak movie

उनके पास श्रीदेवी वाला चार्म नहीं है : आशुतोष राणा

फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रहे आशुतोष राणा ने जाह्नवी की एक्टिंग पर ऐसा बयान दिया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक आशुतोण राणा ने कहा - 'मेरे अनुभव के आधार पर कहूं तो एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह श्रीदेवी की बेटी हैं। पहले दिन से ऐसा लगने लगा था कि वह बहुत महान कलाकार बनने जा रही हैं। उनके पास श्रीदेवी वाला चार्म नहीं है और न ही कभी उन्होंने इसे पाने की कोशिश की है।' इसके साथ ही आशुतोष राणा ने कहा- 'मैंने जाह्नवी के साथ काम करके खूब एन्जॉय किया। जाह्नवी काम को लेकर बहुत प्रोफेशनल है और काम पर बहुत ध्यान रखती हैं। उनकी समझदारी बताती है कि वह पैदाइशी एक्टर हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक