न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धडक़’ में लगा ‘सैराट’ का तडक़ा, कैसा होगा जाह्नवी-ईशान का ‘जिंगाट’ वर्जन

आगामी 20 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही करण जौहर की जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म ‘धडक़’ अपने प्रचार के चलते इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित और चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 15 Apr 2018 7:45:49

‘धडक़’ में लगा ‘सैराट’ का तडक़ा, कैसा होगा जाह्नवी-ईशान का ‘जिंगाट’ वर्जन

आगामी 20 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही करण जौहर की जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म ‘धडक़’ अपने प्रचार के चलते इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित और चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है। यह वर्ष 2016 में आई मराठी फिल्म ‘सैराट’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। ‘सैराट’ ने मराठी फिल्म इतिहास में कमाई के नए आयाम स्थापित किए थे। यह पहली सौ करोड़ी मराठी फिल्म थी, जो सिर्फ 10 लाख खर्च करके बनाई गई थी।

इन दिनों ‘धडक़’ की शूटिंग पूरी होने वाली है। बॉलीवुड सूत्रों का कहना है कि धडक़ में सैराट का सुप्रसिद्ध गीत ‘जिंगाट’ भी शामिल किया गया है। इस गीत की कोरियोग्राफी फराह खान ने की है। ‘जिंगाट’ ऐसा गीत है जिसे किसी ने निर्देशित नहीं किया है, आजतक देशवासियों के दिल-ओ-दिमाग पर छाया हुआ है। हालांकि करण जौहर चाहते हैं कि ‘जिंगाट’ को ‘धडक़’ में एक आइटम नम्बर के रूप में पेश किया जाए।

bollywood,jhanvi kapoor,ishaan khattar,karan johar,dhadak,khatar,dhadak movie,dhadak films,dhadak songs,download dhadak

फिल्म ‘धडक़’ में इस गाने को कोरियोग्राफ करने वाली फराह खान ने मिड-डे से बात करते हुए बताया है कि, ‘करण जौहर ने कहा कि फिल्म के निर्देशक शशांक खैतान मुझे कॉल करने से डर रहे थे और उन्हें यह बोलने में झिझक हो रही थी कि मैं उनकी फिल्म के लिए यह गाना करूं। जैसे ही उन्होंने मुझसे कहा कि वो चाहते हैं कि मैं ‘जिंगाट’ को कोरियोग्राफ करूं, मैंने तुरंत ही कह दिया कि मैं यह गाना नहीं करूंगी। आज यह गाना एक कल्ट बन चुका है।’ हालांकि किसी न किसी तरह से करण जौहर ने फराह खान को मना ही लिया। लेकिन यह बात जानकर आपको हैरानी होगी कि करण और शशांक ‘जिंगाट’ को एक अलग तरह से पेश करना चाहते हैं। फराह खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, ‘करण ने कहा वो इस गाने को बहुत बड़े स्तर पर शूट करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि यह गाना फिल्म का एक आइटम नम्बर हो। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि गाने की ओरिजनेलिटी भी बनी रहनी चाहिए।’

खबरों की मानें तो फराह खान इस समय ‘जिंगाट’ को लेकर थोड़ी चिंतित हैं लेकिन उन्होंने इस गाने के लिए एक खास कॉन्सेप्ट डेवलप कर लिया है। ‘धडक़’ में फरान खान का ‘जिंगाट’ क्या उस स्तर को छू पाएगा जो उसने ‘सैराट’ में छुआ था। फरान खान बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेमिसाल गीत दिए हैं—उदाहरण के तौर पर ‘दिल से’ का ‘चल छइयाँ छइयाँ...’—क्या फराह खान ‘जिंगाट’ को उस स्तर पर ले जाने में सफल होंगी। यह एक बड़ा सवाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक