न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर के खतरनाक स्टंट को लेकर थोडा फिक्रमंद हूँ मगर आश्वस्त भी : जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ द्वारा 'हीरोपंती', 'बागी', 'मुन्ना माइकल' और 'बागी 2' में फिल्माए गए एक्शन दृश्यों के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। वही दूसरी तरफ अभिनेता जैकी श्रॉफ टाइगर श्रॉफ द्वारा खतरनाक दृश्य करने पर चिंतित हो जाते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Apr 2018 4:56:13

टाइगर के खतरनाक स्टंट को लेकर थोडा फिक्रमंद हूँ मगर आश्वस्त भी : जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ द्वारा 'हीरोपंती', 'बागी', 'मुन्ना माइकल' और 'बागी 2' में फिल्माए गए एक्शन दृश्यों के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। वही दूसरी तरफ अभिनेता जैकी श्रॉफ टाइगर श्रॉफ द्वारा खतरनाक दृश्य करने पर चिंतित हो जाते हैं, लेकिन वह कहते हैं कि वे उनकी प्रतिभा को लेकर आश्वस्त हैं। जैकी ने कहा, "वह बचपन से मार्शल आर्ट कर रहा है, इसलिए उसके पास पर्याप्त आत्मविश्वास है। वह सभी वरिष्ठ एक्शन कोरियोग्राफरों के साथ काम करता है।" उन्होंने कहा, "आज की तकनीक हमारे समय से ज्यादा उन्नत है.. ऊंचाई से कूदने पर तारों से बांधने के बावजूद खतरा रहता है, क्योंकि ऊंचाई से जमीन की वस्तुए बहुत छोटी दिखती हैं।"

जैकी ने गर्व से कहा, "मैं जानता हूं कि एक सकारात्मक ऊर्जा है, जो मेरे बेटे की रक्षा करेगी।" जैकी ने अपना फिल्मी सफर साल 1982 में शुरू किया था और उन्हें 'परिंदा', 'खलनायक', 'रंगीला', '1942 : अ लव स्टोरी' और 'देवदास' में अभिनय के लिए जाना जाता है।

bollywood,tiger shroff,jackie shroff

जैकी ने कहा कि वास्तव में उनकी पीढ़ी ने तकनीक के कारण सिनेमा के बदलते स्वरूप को देखा है।
उन्होंने कहा, "आज कलाकारों और फिल्म के अन्य सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। तब हम लोग भी फिक्र करते थे, लेकिन जब हमें किसी चीज की जरूरत होती थी तभी हमें वो चीज मिलती थी। आज आपको हर फिल्म के सेट पर एम्बुलेंस मिलेगी, पहले यह इतना व्यवस्थित नहीं था।"

जैकी ने विधु विनोद चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, सुभाष घई, राम गोपाल वर्मा और दिवंगत ऋतुपर्णा घोष के साथ काम किया है। इतने सालों तक सक्रिय रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे अंदर सीखने की ललक है। मैं लोगों से संबंध नहीं तोड़ता.. मैं एक बच्चे से भी उतना जुड़ जाता हूं, जितना युवाओं से।" उन्होंने कहा, "मैं अपने इस जीवन को महत्व देता हूं और इसके लिए उस सर्वशक्तिमान को धन्यवाद देता हूं।"

बता दे, टाइगर ने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक