न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आनंद कुमार की बायोपिक नहीं है ऋतिक की 'सुपर 30', इस खास वजह से मेकर्स करने वाले हैं बड़ा बदलाव

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’, जिसे पहले एक बायोपिक की तरह बनाया जा रहा था अब ये फिल्म महज एक प्रेरणादायी कहानी की तरह पेश की जाएगी। ये

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 4:02:11

आनंद कुमार की बायोपिक नहीं है ऋतिक की 'सुपर 30', इस खास वजह से मेकर्स करने वाले हैं बड़ा बदलाव

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’, जिसे पहले एक बायोपिक की तरह बनाया जा रहा था अब ये फिल्म महज एक प्रेरणादायी कहानी की तरह पेश की जाएगी। ये फिल्म महान गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर बनाई जानी थी लेकिन अब इस फिल्म की स्ट्रेटिजी में ही बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बता दे, आनंद कुमार की पहचान एक ऐसे गणितज्ञ के रूप में होती है जो आईआईटी सीटों को न जीत पाने वाले वंचित छात्रों को ट्रेन्ड करते हैं लेकिन हाल ही में आनंद कुमार के दावों पर उठे सवालों के बाद गहराते विवाद के चलते मेकर्स ने फिल्म में बदलाव का फैसला कर लिया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते हैं और इसलिए ये फैसला लिया गया है। लीडिंग एंटरटेनमेंट पोर्टल मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ऐसा ही कुछ फैसला लेने वाले हैं।

'सुपर 30' की कहानी एक गणितज्ञ की जिंदगी के आसपास जरुर घूमेगी, जिसका कोचिंग संस्थान सफल हो जाता है, लेकिन इसे स्पष्ट रूप से बायोपिक नहीं कहा जाएगा। 'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो सेट से आईं तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'सुपर 30' को डायरेक्टर विकास बहल बना रहे हैं, जो क्वीन जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

bollywood,Hrithik Roshan,super 30,biopic,anand kumar

हाल ही में गणितज्ञ आनंद कुमार के दावों और उनके ‘सुपर 30’ संस्थान के खिलाफ कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं थी कि उनके दावे गलत हैं। जिसके बाद फिल्म निर्माता-निर्देशक विकास बहल, साजिद नडियादवाला और मधु मानेना अब इसे बायोपिक कहने से बचना चाहते हैं। अब मेकर्स इस फिल्म को सिर्फ एक व्यक्ति के एक बारे में काल्पनिक कहानी के जरिए फिल्म पेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं जो सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ता है और सफल होता है।

इस बारे में पोर्टल को सूत्र ने बताया है, ‘चूंकि फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है, इसलिए वे आनंद से जुड़ी सभी संदर्भों को हटाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि यह एक गणितज्ञ की कहानी के आसपास जरुर घूमेगी, जिसका कोचिंग संस्थान सफल हो जाता है, वे स्पष्ट रूप से इसे एक बायोपिक नहीं कहेंगे।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल