न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'2.0' के क्रोमेन से मिलकर यह था अक्षय कुमार की 6 साल की बेटी का रिएक्शन...,‘अक्की’ ने खुद किया खुलासा

अक्षय ने बताया है कि इस प्रोस्थेटिक मेकअप को पूरा करवाना मेरे लिए बहुत ही कठिन प्रक्रिया थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Nov 2018 4:46:41

'2.0' के क्रोमेन से मिलकर यह था अक्षय कुमार की 6 साल की बेटी का रिएक्शन...,‘अक्की’ ने खुद किया खुलासा

29 नवंबर को रिलीज़ होने वाली तक़रीबन 600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म '2.0' भारतीय इतिहास में अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार को 'क्रोमेन' बनाने के लिए काफी मेहनत की गई है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद ही से ही बॉलीवुड खिलाड़ी के फैंन उनके इस रोल को लेकर एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय ने बताया कि उन्होने बताया था कि फिल्म मे उनके भयानक लुक को दिखाने के लिए हर बार उन्हे 3 घंटे मेकअप किया जाता था। इसके बाद उसे उतारने के लिए डेढ घंटा लग जाता था। अक्षय ने अपने लुक को लेकर डिटेल मे जानकारी दी है। यहां अक्षय ने बताया है कि इस प्रोस्थेटिक मेकअप को पूरा करवाना मेरे लिए बहुत ही कठिन प्रक्रिया थी। तीन लोग मेरी बॉडी पर काम करते थें और ऐसे मे उस वक्त मै बहुत ही धीरज रखता था जो एक तरफ से बहुत ही कठिन था। इस बारे मे मैं कहूंगा कि प्रोस्थेटिक्स की पूरी प्रक्रिया ने मुझे बहुत शांत और सहनशील व्यक्ति बना दिया है। मैं पहले से ही बहुत धैर्यवान व्यक्ति हूं पर इसने मुझे और भी मधुर बना दिया है।

bollywood,Akshay Kumar,2point0,akshay kumar transformation,rajinikanth

अक्षय ने यहां बताया कि जब मैं घर वापस जाता था, तब मुझे यह पता था कि सुबह मुझे फिर यही चीज करनी है। मेकअप बहुत कठिन था क्योंकि इस दौरान मेरे पूरे शरीर के पोर्स को ढंक दिया जाता था और 6 घंटे के काम के दौरान मेरे शरीर से पसीना भी बाहर नही आता था। जब प्रोस्थेटिक को हटाया जाता था तब मुझे पसीने की गंध आती थी। वहीं अक्षय कुमार की लाडली बेटी नितारा ने भी क्रोमेन से मुलाकात कर ली है। नितारा ने अक्षय के इस डरा देने वाले गेटअप को देखकर 6 साल की नितारा का रिएक्शन भी काफी अलग था।

हाल ही में जब मीडिया ने अक्षय से पूछा कि उनकी बेटी नितारा ने उनके इस चेंज को देखने पर कैसे रिएक्शन दिया। इसके जवाब में अक्षय ने कहा, 'मैंने अपने परिवार के साथ बहुत सी सेल्फी लीं। मेरी पत्नी और बेटी मेरे साथ थीं। मेरी बेटी मुझे देखकर काफी एक्साइटेड थी। वह बिल्कुल नहीं डरी, जबकि मुझे लगा था कि वह अपने पिता को ऐसे देखकर शायद डर जाऐगी।'

अक्षय ने कहा, 'शायद मेरे आसपास मेकअप करने वाली टीम को देखकर वह श्योर थी कि उसके पापा ठीक हैं उनके चेहरे को लोग ठीक कर देंगे।'

बता दें कि इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहज रिलीज किया जा रहा है। खास बात ये है कि पूरी फिल्म को 3डी में ही शूट किया गया है। ऐसा करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म में रजनीकांत-अक्षय कुमार के अलावा, एमी जैक्सन, आदिल हुसैल और सुधांशु पांडे अहम किरदारों में है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक