न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड की सुपरहिट माँ और उनकी फ्लॉप बेटियां

बॉलीवुड जिसे अदाकारी के लिए जाना जाता है। उसमें भी कई बार देखा गया है कि कलाकार का बेटा या बेटी भी कलाकार ही बनेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 3:11:36

बॉलीवुड की सुपरहिट माँ और उनकी फ्लॉप बेटियां

बॉलीवुड जिसे अदाकारी के लिए जाना जाता है। उसमें भी कई बार देखा गया है कि कलाकार का बेटा या बेटी भी कलाकार ही बनेगा। लेकिन ऐसा जरूरी तो नहीं कि एक्टिंग का टेलेंट सभी में हो और इस टेलेंट की कमी के कारण कई बड़े कलाकारों के बच्चों को भी निराशा झेलनी पड़ती हैं। ऐसा बॉलीवुड की मशहूर अदाकाराओं में भी देखा गया है कि उनकी बेटियों ने एक्टिंग में अपना हाथ ज़माने की कोशिश करी लेकिन दर्शकों और इंडस्ट्री ने उन्हें नकार दिया। आज हम आपको बॉलीवुड की सुपरहिट माँ और उन्ही की फ्लॉप बेटियों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं।

bollywood,hit moms,flop daughters

* हेमा मालिनी-ईशा देओल :

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के ख़ूबसूरती का जादू आज भी बरकरार है। 70-80 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी की पॉप्युलैरिटी का आलम यह था कि कई हीरो तक उन पर फिदा हो गए थे और उनसे शादी करना चाहते थें। हेमा मालिनी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में होती थी, मगर अफसोस की उनकी एक्टिंग के थोड़े-से गुण भी बेटी ईशा देओल में नहीं आ पाए। चंद बॉलीवुड फिल्मों में किस्मत आज़माने के बाद जब बात नहीं बनी तो ईशा ने बॉलीवुड को अलविदा कहने में ही भलाई समझी। उनकी एक भी फिल्म सफल नहीं हो पाई। फिलहाल ईशा को अपने नन्हें मेहमान का इंतज़ार है, जी हां, ईशा देओल जल्द ही मां बनने वाली हैं।

bollywood,hit moms,flop daughters

* डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना :

पहली फिल्म बॉबी से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली डिंपल ने भी लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया। डिंपल के स्टाइल को तो लोग फिल्म के तुरंत बाद ही फॉलो करने लगे थे, लेकिन उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं रही। 13 फ्लॉप फिल्में करने के बाद ट्विंकल ने अक्षय कुमार से शादी कर लीं।

bollywood,hit moms,flop daughters

* माला सिन्हा-प्रतिभा सिन्हा :

60 के दशक की मशहूर हीरोइन माला सिन्हा ने भी लंबे अरसे तक बॉलीवुड में सफल पारी खेली। आज भी लोग माला सिन्हा को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद करते हैं, लेकिन उनकी बेटी को शायद ही लोग पहचानते होंगे। फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का परदेसी-परदेसी गाना याद है आपको, इस गाने में जो लड़की बंजारन बन कर डांस कर रही थी वो कोई और नहीं बल्कि माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा थी। प्रतिभा ने ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे रोल किए है।

bollywood,hit moms,flop daughters

* तनुजा-तनीषा मुखर्जी :

तनुजा अपने ज़माने की हिट हीरोइन थीं, लोग उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के कायल थें, उनकी बड़ी बेटी काजोल भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है, काजोल ने भी कई हिट फिल्में की हैं, मगर तनुजा की छोटी बेटी तनीषा का करियर कुछ ठीक नहीं चला। तनीषा ने बॉलीवुड में इक्का-दुक्का फिल्में की तो ज़रूर, मगर दर्शकों को तनीषा की एक्टिंग कुछ खास पसंद नहीं आई। कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद वो भी बॉलीवुड से दूर ही हो गई

bollywood,hit moms,flop daughters

* शर्मीला टैगोर-सोहा अली खान :

सिल्वर स्क्रीन पर बिकनी पहनने वाली पहली हीरोइन थी शर्मीला टैगोर। 70 के दशक में शर्मीला की गिनती बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में होती थी। राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद थी, लेकिन शर्मीला की बेटी सोहा अली खान वो जादू नहीं बिखेर पायी जो उनकी मां ने बिखेरा था। कभी-कभार वो कुछ फिल्मों में नज़र आ जाती हैं, मगर आजतक वो एक हीरोइन के रूप में अपनी पहचान नहीं बना पाईं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक