न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काजोल का खुलासा, आखिर क्यों पीटती हैं बेटी न्यासा को?

काजोल ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी बेटी न्यासा को कई बार थप्पड़ मारा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Sep 2018 8:27:12

काजोल का खुलासा, आखिर क्यों पीटती हैं बेटी न्यासा को?

शाहरुख खान Shahrukh Khan के साथ 2015 में दिलवाले करने के बाद एक बार फिर काजोल Kajol ने बॉलीवुड Bollywood में वापसी की है। इस बार वह अपने पति अजय देवगन Ajay Devgn के प्रोड्क्शन की फिल्म 'हेलीकॉप्टर एला Helicopter Ella' में नजर आने वाली हैं। प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में काजोल एक सिंगल मां की भूमिका में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस सिंगल मां की तमन्ना एक सिंगर बनने की है। इस फिल्म में कालोज का किरदार अब तक के उनके निभाए सारे रोल से कुछ अलग है, इसलिए फिल्म के प्रमोशन में काजोल की निजी जिंदगी की कई बातें भी सामने आ रही हैं। प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में एक ऐसी चौंकाने वाली बात सामने आई। काजोल ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी बेटी न्यासा को कई बार थप्पड़ मारा है। यह बात उस समय सामने आई जब काजोल से पूछा गया कि ऑन स्क्रीन तो वह सिंगर बनने की ख्वाहिश रखने वाली मां बन रही हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन यानी रियल लाइफ में वह कैसी मां हैं। तो उन्होंने बताया कि वह थोड़ी स्ट्रिक्ट मां हैं जो बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहती हैं। जब काजोल से यह पूछा गया कि यश और न्यासा में से कौन ज्यादा शरारती है तो काजोल ने बताया न्यासा बहुत शरारती है, अपनी शरारतों के कारण वह कई बार थप्पड़ भी खा चुकी है। लेकिन काजोल ने यह भी बताया कि वह थप्पड़ बहुत हल्की थपकी वाला होता है।

bollywood,helicopter eela,ajay devgan,kajol,nyasa,yash,dilwale

बता दें कि 'हेलीकॉप्टर एला' 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होनी थी लेकिन डायरेक्टर प्रदीप सरकार के डेंगू के इजाल के चलते फिल्म की रिलीज डेट कुछ दिन बढ़ा दी गई है।

bollywood,helicopter eela,ajay devgan,kajol,nyasa,yash,dilwale

अजय देवगन ने ट्विटर पर शेयर किया काजोल का नंबर

सोशल मीडिया Social Media पर उस समय खलबली मच गई जब अजय देवगन Ajay Devgn ने अपने ट्विटर हैंडल पर पत्नी काजोल Kajol का नंबर शेयर कर दिया। अजय ने अपने ट्वीट में लिखा कि काजोल अभी देश में नहीं है और आप उनसे इस नंबर 9820123300 पर संपर्क कर सकते है। देखते ही देखते फैंस क्रेजी हो गये। कुछ ने इसप र एतराज जताया तो कुछ उन्‍हें ट्रोल करना चालू कर दिया। यूजर्स कहने लगे कि वो कैसे अपनी पत्‍नी का नंबर इस तरह सार्वजनिक कर सकते हैं।

चार घंटे तक सोशल मीडिया पर चले इस बवाल के बाद अजय देवगन ने बताया कि ये सिर्फ एक प्रैंक (मजाक) था। इसके बाद फैंस को पूरा माजरा समझ आया कि अजय ने काजोल का फेक नंबर शेयर किया है। अजय देवगन ने ट्वीट किया,' फिल्‍मों के सेट पर प्रैंक करना बहुत आउटडेटेड हो गया है, इसलिए आप लोगों के साथ प्रैंक करने की कोशिश की।' इस ट्वीट के बाद अजय उन लोगों के ट्वीट पर भी जवाब दे रहे हैं जिन्‍होंने उन्‍हें ट्रोल करने की कोशिश की थी। हालांकि अजय ने मजेदार तरीके से जवाब दिये हैं। काजोल ने एक फैन ने लिखा,' आप आगे से ऐसा ना करें क्‍योंकि हम लोगों को बहुत चिंता होने लगती है।' इसके जवाब में अजय ने लिखा- कभी हसं भी लिया करो पाजी।' एक फैन ने अजय के इस ट्वीट के बाद काजोल को अपना व्‍हाट्सएप पर ऑफलाइन होने के लिए कहा और बताया कि आपका नंबर लीक हो गया है। काजोल को ये सलाह भी दी जा रही है कि आप यह व्हाट्सएप नंबर बंद कर दे या इस नंबर को डिलीट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल