न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैप्पी फिर भाग जाएगी: पंजाबी तड़के के साथ नए अंदाज में रिलीज हुआ 'हावड़ा ब्रिज' का ये मशहूर गाना 'चिन चिन चू'

‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के निर्माताओं ने आज ‘चिन चिन चू’ नाम का एक गाना रिलीज किया है, जो 1958 में रिलीज हुई 'हावड़ा ब्रिज' नाम की पुरानी फिल्म के मशहूर गीत का रीमिक्स वर्जन है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 2:44:55

हैप्पी फिर भाग जाएगी: पंजाबी तड़के के साथ नए अंदाज में रिलीज हुआ 'हावड़ा ब्रिज' का ये मशहूर गाना 'चिन चिन चू'

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री लगातार पुराने हिट गानों के रीमिक्स वर्जन रिलीज कर रही है, इनमें से कुछ सफल होते हैं तो कुछ असफल भी होते हैं। असल में सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के निर्माताओं ने आज ‘चिन चिन चू’ नाम का एक गाना रिलीज किया है, जो 1958 में रिलीज हुई 'हावड़ा ब्रिज' नाम की पुरानी फिल्म के मशहूर गीत का रीमिक्स वर्जन है। इस गाने को जस्सी गिल और सोनाक्षी सिन्हा ने गाया है। इस फिल्म में उनके साथ जस्सी गिल, जिम्मी शेरगिल जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के ‘चिन चिन चू’ गाने की सबसे खास बात यह है कि इसके शब्दों और ट्यून को वैसा ही रखा गया है, बस इनके ऊपर पंजाबी तड़के का छिड़काव किया गया है। इससे सुनने वाले को ‘चिन चिन चू’ गाने का मजा तो आता ही है, साथ ही साथ उसे एक नयापन भी मिलता है।

गाने के वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म में उस वक्त आएगा जब सोनाक्षी सिन्हा, जिम्मी शेरगिल, जस्सी गिल और पियूष मिश्रा अपने दुश्मनों के चंगुल में फंसे हुए होंगे।

आपको बता दें, 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' का रीमेक है। जहां पिछली फिल्म में डायना पेंटी हैप्पी के किरदार में नजर आईं थीं। वहीं इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और डायना दोनों ही हैप्पी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के नए गाने 'चिन चिन चू' की बात करें तो इस गाने को जस्सी गिल और सोनाक्षी द्वारा गाया गया है और गाने का म्यूजिक सोहेल सेन ने दिया है और गाने की शूटिंग चाइना में की गई है।

आपको बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने 'आज मूड इश्कोह्लिक' है से सिंगिग में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2017 में अपनी फिल्म 'नूर' के लिए दिलजीत दोसांज और बादशाह के साथ 'मूव यॉर लक' बेबी गाना गाया था। वह अब तक अपनी चार फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। वहीं जस्सी गिल पंजाब के मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी गाने गाए हैं।

'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की बात करें तो सोनाक्षी और डायना दोनों ही फिल्म में हैप्पी की भूमिका निभा रही हैं। जिस वजह से फिल्म में बहुत सारा कन्फ्यूजन आपको देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है और फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल