न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

6 महीने पहले गुल पनाग ने दिया था बेटे को जन्म, छुपाकर रखी खबर

अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा गुल पनाग ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 6:12:43

6 महीने पहले गुल पनाग ने दिया था बेटे को जन्म, छुपाकर रखी खबर

अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा गुल पनाग ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। गुल पनाग ने बताया कि वह छह महीने पहले उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। गुल पनाग 39 साल की उम्र में मां बनी हैं। गुल के मुताबिक उनकी प्रेग्नेंसी की खबर केवल उनके घरवालों और करीबियों को ही थी। गुल पनाग ने साल 2011 में अपने बचपन के दोस्त ऋषि अटारी से शादी की थी।

सोशल मीडिया से बेटे को रखा दूर

गूल पनाग ने 6 महीने पहले बेटे निहाल को जन्म दिया था और ये खबर उन्होंने सबसे छुपाकर रखी। मुंबई मिरर से बात करते हुए गुल ने बताया कि मैंने और ऋषि ने हमेशा अपने प्राइवेसी का ख्याल रखा है। पेरेंट्स बनना बहुत खास अुनभव होता है और इसीलिए हम इसे पब्लिक नहीं करना चाहते थे। हमारी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स को निहाल के बारे में पता था लेकिन हमने उसे सोशल मीडिया और मीडिया से दूर रखा। मुझे निहाल की मुस्कुराहट बहुत पसंद है। गुल ने कहा कि उनका ये बच्चा प्रीमैच्योर पैदा हुआ था।

bollywood,gul panag,baby boy

गुल ने आगे बताया कि वो और उनके पति अभी पैरेंट्स की जिम्मेदारियों को सीख रहे हैं और जिंदगी भर सीखते रहेंगे। प्रीमैच्योर बेबी को जन्म देने के चलते मेरा वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ा था। प्रेग्नेंसी के दौरान भी मैं काफी एक्टिव थीं। मैंने हेल्दी खाना खाया। यही वजह है कि मैं वापस वर्कआउट कर सकी और मैंने अपना वजन घटा लिया। गुल कहती हैं कि बेटे निहाल की हंसी उन्हें खुश कर देती है। पनाग ने 39 साल की उम्र में मां बनने पर कहा- बच्चे को जिंदगी में तभी लाना चाहिए, जब आप इसके लिए तैयार हों, न कि जब समाज चाहता हो।

फिल्म 'डोर' से मिली पहचान

बता दें कि गुल पनाग ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और उसके बाद साल 2003 में उनकी पहली फिल्म 'धूप' रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में गुल पनाग को फिल्म 'डोर' से पहचान मिली। गुल पनाग ने 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'हैलो', 'रण' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल