न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा बोले- कुछ लोग मेरी फिल्म रिलीज नहीं होने देना चाहते...

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ( Govinda ) अपनी नई फिल्म 'रंगीला राजा ( Rangeela Raja )' को लेकर इस समय दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Nov 2018 11:36:08

गोविंदा बोले- कुछ लोग मेरी फिल्म रिलीज नहीं होने देना चाहते...

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ( Govinda ) अपनी नई फिल्म 'रंगीला राजा ( Rangeela Raja )' को लेकर इस समय दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी को फिल्म में 20 कट्स लगाने के लिए कहा है जिसके बाद नाराज गोविंदा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में लोगों का एक समूह है जो उनकी फिल्मों को रिलीज न होने देने के लिए षड्यंत्र रच रहा है।

शनिवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने बताया, ‘यह मेरे साथ पिछले नौ सालों से हो रहा है। यहां फिल्म इंडस्ट्री में लोगों का एक समूह मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है और मेरी फिल्मों को किसी अच्छे मंच पर रिलीज नहीं होने दे रहा है।’ गोविंदा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘या तो मेरी फिल्मों को अच्छी रिलीज नहीं मिल पा रही है या फिर मेरी फिल्मों को ठीक-ठाक थिएटर नहीं मिल रहे हैं। अगर आप हाल का उदाहरण देखें तो फ्राईडे, जो कि कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज हुई है, उसे भी अच्छे खासे थिएटर नहीं मिले जबकि उस फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले थे।’

bollywood,govinda,pehlaj nihlani,rangeela raja,pahlaj nihalani,censor board,prasoon joshi

‘मैं अब तक चुप था लेकिन ये लोग पहलाज जी जैसे प्रोड्यूसर की फिल्म के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं। पहलाज जी इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। इन्होंने कई स्टार्स के साथ फिल्में बनाई हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री कभी भी ऐसी नहीं थी। ऐसा लग रहा है कि हम लोग किसी दूसरी ही दुनिया में रह रहे हैं।’ पहलाज निहलानी की ‘‘इल्जाम’’ से अपने अभिनय की शुरूआत करने वाले गोविंदा ने उनके साथ ‘‘शोला और शबनम’’ और ‘‘आंखें’’ में काम किया है और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीएफबीसी) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रंगीला राजा' में कट लगाने को लेकर सेंसर बोर्ड से नाराज हैं। इसको लेकर निहलानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 12 नवंबर को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा। निहलानी का मानना है कि उनकी फिल्म को दिए गए 20 कट पूरी तरह गलत हैं। पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि उनकी फिल्म के लिए सुझाए गए 20 कट्स सीबीएफसी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं। नहलानी के मुताबिक उनकी फिल्म बिल्कुल ठीक है।

पहलाज निहलानी ने कहा, 'मैंने अभी तक 24 फिल्में बनाई हैं। सेंसर से इनके सर्टिफिकेट लेने में कभी भी तकलीफ नहीं आई, क्योंकि मैं ऐसी फिल्में ही नहीं बनाता जिनके अंदर सेंसर की कोई प्रॉब्लम हो या कोई कट भी देना पड़े। मैंने जब भी फिल्म बनाई है सेंसर को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि समाज को, संस्कृति को, यूथ को ध्यान में रखकर बनाई है। मैं यह सोचकर फिल्म बनाता हूं कि एक परिवार जाकर मेरी फिल्म देखे। फैमिली जिस फिल्म को देखे वहीं फिल्म चलती है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक