न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलाज को मिली सफलता, सिर्फ 3 कट के साथ प्रदर्शित होगी ‘रंगीला राजा’

पिछले दो माह से अपनी फिल्म ‘रंगीला राजा (Rangeela Raja)’ को लेकर पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड से टकराव को लेकर चर्चाओं में थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 7:07:24

पहलाज को मिली सफलता, सिर्फ 3 कट के साथ प्रदर्शित होगी ‘रंगीला राजा’

पिछले दो माह से अपनी फिल्म ‘रंगीला राजा (Rangeela Raja)’ को लेकर पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड से टकराव को लेकर चर्चाओं में थे। उन्होंने काफी जद्दोजहद के बाद सेंसर बोर्ड पर विजय प्राप्त कर ली है और उनकी फिल्म को सिर्फ 3 कट के साथ यू/ए प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। अब उनकी गोविन्दा (Govinda) अभिनीत ‘रंगीला राजा (Rangeela Raja)’ आगामी वर्ष मकर संक्रान्ति और पौंगल के मौके पर 11 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। गोविंदा की यह फिल्म पहले 16 नवंबर को रिलीज होनी थी। रिलीज से पहले सीबीएफसी को फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति थी जिनमें महिलाओं के लिए अपशब्दों का इस्सतेमाल किया गया था। इसी वजह से फिल्म में कट लगाए जाने की मांग की गई थी। लेकिन फिल्ममेकर पहलाज निहलानी इस बात के लिए राजी नहीं थे।

इससे नाराज निहलानी ने कट्स के साथ फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया और एफसीएटी में जा कर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। इस मसले पर करीब एक महीने तक खींचातान के बाद आखिरकार सीबीएफसी और पहलाज के बीच दिक्कतें खत्म हो सकी और अब ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

bollywood,govinda,pahlaj nihalanis,rangeela raja,fcat

ऐसा नहीं है कि 11 जनवरी को यह गोविन्दा की कोई सोलेा रिलीज फिल्म होगी। उस दिन पहले से ही 7 अन्य फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। ऐसे में क्या गोविन्दा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कारनामा दिखाने में सफल होगी यह भी एक विचारणीय प्रश्न है। इस दिन गोविंदा की यह फिल्म मुख्य रूप से विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ और राधिका आप्टे की फिल्म ‘बांबईरिया’ से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ती नजर आएगी।

रंगीला राजा में गोविंदा दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म निर्माता इसका एक नया पोस्टर जारी करने जा रहे हैं। गोविंदा और पहलाज निहलानी करीब 25 सालों के बाद इस फिल्म के जरिए दोबारा साथ में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले इस जोड़ी ने ‘इल्जाम’, ‘शोला और शबनम’ और ‘आंखे’ जैसी सुपरहिट फिल्में दर्शकों को दी हैं। पूर्व में जारी ‘रंगीला राजा’ के पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि गोविंदा और पहलाज निहलानी दोनों ही इस फिल्म के जरिए सक्सेस की अपनी पुरानी कहानी दोहराने के मूड में हैं। इस पोस्टर को गोविन्दा के प्रशंसकों ने काफी पसन्द किया था। गौरतलब है कि बॉलीवुड में गोविन्दा को पहलाज निहलानी ने अपनी फिल्म ‘झूठा इल्जाम’ के जरिये पेश किया था। लेकिन अफसोस उनकी यह फिल्म गोविन्दा की दूसरी फिल्म ‘लव 86’ के बाद प्रदर्शित हुई, जिसके चलते गोविन्दा को बॉलीवुड में पेश करने का यश इस फिल्म के निर्माताओं को चला गया था। ‘लव 86’ में गोविन्दा की जोड़ी नीलम के साथ बनी थी और ‘झूठा इल्जाम’ में भी नीलम ही गोविन्दा की नायिका बनकर आई थी। इस फिल्म में उस वक्त सुपर सितारे शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अहम् किरदार निभाया था। ‘रंगीला राजा’ में गोविंदा के अपोजिट मिसिका चौरसिया, अनुपमा अग्निहोत्री और दिगांगना सूर्यवंशी नजर आएंगी। दिगांगना सूर्यवंशी गोविंदा की अक्टूबर में रिलीज हो चुकी फिल्म ‘फ्रायडे’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं, जो कि असफल रहा है।

bollywood,govinda,pahlaj nihalanis,rangeela raja,fcat

‘फ्रायडे’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर गोविंदा ने कहा भी था कि वह खुद को फ्लॉप हीरो नहीं मानते हैं। गोविंदा ने तब कहा था- ‘कोई भी एक्टर तब तक फ्लॉप नहीं होता जब तक कि वह खुद यह न मान ले कि उसका वक्त चला गया है। मैं कभी भी खाली नहीं बैठा हूं। मैं लगातार काम कर रहा हूं।’ बहरहाल, ‘रंगीला राजा’ 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘रंगीला राजा’ को लेकर शुरुआत में ऐसी चर्चाएं थी कि यह फिल्म बिजनसमैन विजय माल्या की बायोपिक है, लेकिन निहलानी ने इससे इनकार कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम