न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मिष्टी मुखर्जी के निधन पर लोगों ने दे दी मिष्टी चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि, एक्ट्रेस बोलीं- अभी जिंदा हूं

बेंगलुरु में शुक्रवार शाम को बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का निधन किडनी फेल होने की वजह से हो गया था लेकिन नाम में गफलत होने की वजह से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी जगह बंगाली एक्ट्रेस और मॉडल मिष्टी चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 1:23:30

मिष्टी मुखर्जी के निधन पर लोगों ने दे दी मिष्टी चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि, एक्ट्रेस बोलीं- अभी जिंदा हूं

बेंगलुरु में शुक्रवार शाम को बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का निधन किडनी फेल होने की वजह से हो गया था लेकिन नाम में गफलत होने की वजह से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी जगह बंगाली एक्ट्रेस और मॉडल मिष्टी चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि दे दी। ये खबरें जब मिष्टी चक्रवर्ती के पास पहुंची तो उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद सामने आकर बताया कि वह अभी जिंदा हैं और स्वस्थ हैं।

मिष्टी चक्रवर्ती ने रविवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मेरी मौत हो गई। लेकिन ईश्वर की कृपा से मैं चुस्त-दुरुस्त हूं और अभी मुझे बहुत आगे तक जाना है साथियों... #झूठीखबर।' अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने फेक न्यूज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें मिष्टी मुखर्जी डेथ सर्च करने पर उनकी मौत के बारे में बताया जा रहा था।

इन हिंदी फिल्मों में मिष्टी चक्रवर्ती ने किया काम

यूं तो मिष्टी चक्रवर्ती विको टरमरिक क्रीम के ऐड से घर-घर में मशहूर हुई हैं। लेकिन उन्होंने साल 2014 में बांग्ला फिल्म 'पोरिचोई' से डेब्यू किया था। इसके बाद मिष्टी ने सुभाष घई की फिल्म 'कांची: द अनब्रेकेबल' से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'ग्रेट ग्रांड मस्ती' (2016), 'बेगमजान' (2017) और 'मणिकर्णिका' (2019) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वे तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

शुक्रवार की रात हुआ मिष्टी मुखर्जी का निधन

कई फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकीं एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का 2 अक्टूबर की रात को निधन हो गया था। साल 2013 में फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं मिष्टी मुखर्जी किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रही थीं। फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' में डांस नंबर करने के बाद मिष्टी मुखर्जी ने डायरेक्टर राकेश मेहता की फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' में काम किया था।

सूत्रों की मानें तो किडनी फेल होने से उनका निधन हुआ। एक्ट्रेस काफी कष्ट में थीं। वे सिर्फ 27 साल की थीं। निधन के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

कीटो डाइट लेने से बिगड़ी थी तबियत

इस बारे में उनके प्रतिनिधि ने अपने बयान में कहा, 'अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी जिन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, वे अब हमारे बीच नहीं रहीं। कीटो डाइट की वजह से बेंगलुरू में उनकी किडनी फेल हो गई और शुक्रवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस ने बहुत दर्द का सामना किया। ऐसी दुखद क्षति जिसकी पूर्ति संभव नहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। वे अपने पीछे माता-पिता और भाई छोड़ गई हैं।'

मिष्टी इंडस्ट्री में करीब एक दशक से सक्रिय थीं। उन्होंने साल 2012 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे कुछ फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में नजर आईं। मगर फिल्मों में उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में काम नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिष्टी मुखर्जी अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। मिष्टी पर कई सारे गंभीर आरोप लगे थे। उनपर साल 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप भी लगा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका