न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कब होगा आरव भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू! जवाब में पिता अक्षय ने कही ये बात...

मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार से कई तरह से के सवाल पूछे जा रहे हैं, जिनके वो खुलकर जवाब दे रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Aug 2018 4:46:03

कब होगा आरव भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू! जवाब में पिता अक्षय ने कही ये बात...

बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार को आगामी फिल्म 'गोल्ड' में देखा जाएगा, जो खेल पर आधारित है। इस फिल्म से टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत हुआ है। इसमें अमित साध भी प्रमुख भूमिका में हैं।

अक्षय की यह फिल्म भारत को मिले पहले ओलम्पिक पदक की कहानी पर आधारित है। 1948 में आयोजित हुए 14वें संस्करण में भारत की हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। ‘गोल्ड’ के प्रमोशन को लेकर इन दिनों अक्षय कुमार लगातार मीडिया के साथ मुलाकात कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार से कई तरह से के सवाल पूछे जा रहे हैं, जिनके वो खुलकर जवाब दे रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को अपना एक इंटरव्यू दिया है, जिसमे उनके बेटे आरव भाटिया को लेकर सवाल किया गया।

अक्षय से पूछा गया कि आज बॉलीवुड में कई सारे स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। आपके बेटे आरव का बॉलीवुड डेब्यू को लेकर क्या प्लान हैं ? वो कब तक बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देंगे ? इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने बताया, ‘अभी आरव बहुत ही छोटा है और केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रहा है। साथ ही मुझे अभी पता भी नहीं है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है ? आज कल के बच्चे अपने दिमाग से ही चलते हैं और मेरा बेटा भी उनसे अलग नहीं है। एक बार जब वो अपनी पढ़ाई भारत में पूरी कर लेगा, उसके बाद हम उसे लंदन में पढ़ने भेजेंगे। जिसके लिए हमने कॉलेज का चुनाव कर लिया है। जब वो वहां से पढ़कर वापस आएगा, तब देखा जाएगा कि उसे बॉलीवुड में काम करना है या फिर उसके दिमाग में कुछ और ही है।’

आपको बता दें अक्षय कुमार जैसे ही ‘गोल्ड’ का प्रमोशन खत्म कर लेंगे, वैसे ही वो दोबारा अपनी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। यह फिल्म सारागढ़ी में लड़ी गई सरदार जवानों और अफगान लड़ाकों के युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म को करण जौहर के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसको अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2019 की होली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर

अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपने फैंस के लिए इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। बता दे, अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर दो करोड़ फॉलोअर्स हो जाने पर खुशी को जाहिर करते हुए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। अक्षय कुमार ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''हैरान हूं कि मैं किस चीज का जश्न मना रहा हूं। आपके साथ इस बात को साझा कर खुश हूं कि हम अब दो करोड़ लोगों का परिवार हो गए हैं। मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया।''

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक