न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ के वितरक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

वर्ष 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ के एक वितरक पर मुनाफे को लेकर निर्माता के साथ कथित धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 2:25:05

फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ के वितरक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

वर्ष 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर Saheb Biwi Aur Gangster’ के एक वितरक पर मुनाफे को लेकर निर्माता के साथ कथित धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुज में सोमवार को सुनील बोहरा के खिलाफ निर्माता राहुल मित्रा की ओर से मामला दर्ज कराया गया।

शिकायत के अनुसार, बोहरा ने निर्माता राहुल मित्रा और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के साथ फिल्म की रिलीज और वितरण को लेकर करार किया था। मित्रा ने आरोप लगाया है कि बोहरा ने मुनाफे की सारी रकम अपने पास रख ली और केवल 40 लाख रुपये ही उन्हें दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बोहरा ने यूटीवी के साथ तीन करोड़ रुपये का एक करार (रिफंडेबल एडवांस डील) किया था और फिल्म के डिजिटल और संगीत अधिकार भी उनसे मुनाफा साझा किए बिना बेच दिए।

मित्रा ने ‘वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन’ (डब्ल्यूआईएफपी) में भी शिकायत दर्ज कराई, जहां कई वर्षों तक विचार-विमर्श चला और बार-बार पत्र भेजने और रिमाइंडर भेजने के बावजूद बोहरा वहां पेश नहीं हुए। डब्ल्यूआईएफपी ने बोहरा को निर्देश दिया था कि मित्रा को दो करोड़ रुपये के साथ ही वर्ष 2011 से अभी तक का रकम पर बना ब्याज दिया जाए।

साहिब बीवी और गैंगस्टर- 3 ने दर्शकों को निराश किया है। तिग्मांशु धूलिया के फैन्स को उम्मीद थी कि उन्हें हासिल या चरस फिल्म जैसे डायलॉग इस फिल्म में भी मिलेंगे।

ये फिल्म कहीं से भी तिग्मांशु धूलिया की फिल्म नहीं लगती। इश्क, नफरत और ताकत के तानेबाने से बुनी गई ये फिल्म रचनात्मकता के लिहाज से सिफर है। सिर्फ साहिब के नशे, बीबी की खूबसूरती और गैंगस्टर की हिंसा भटकी हुई लगती है। इनके भटकाव में फिल्म की कहानी गुम हो जाती है। फिल्म अपनी लय खो देती है और दर्शक निराश होकर हॉल से बाहर निकलते हैं।

ये है फिल्म की कहानी

फिल्म में राजा आदित्य प्रताप सिंह यानी साहेब के किरदार में एक बार फिर जिमी शेरगिल हैं। बेगम यानी रानी माधवी सिंह के किरदार में माही सिंह हैं। साहब पिछले गैंगस्टर (इरफान) के कत्ल के इल्जाम में जेल में हैं। माही गिल अब विधायक बन गई हैं और इस बार उनके हुस्न से ज्यादा उनकी सियासत के रंग आपको फिल्म में देखने को मिलेंगे। जिमी शेरगिल अपने एक पुराने साथ की मदद से जेल से बाहर आने में कामयाब होते हैं और अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिस में लग जाते हैं। इसके साथ ही शुरू होती है साहिब और बीबी के बीच की जंग। माही किसी काम से यूरोप जाती हैं और वहां उनकी मुलाकात होती है गैंगस्टर यानी संजय दत्त से। गैंगस्टर के अंदर राजनीतिक महत्वाकांक्षा जग जाती है और फिर शुरू होता है इश्क, षडयंत्र और हिंसा का गंदा खेल।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक