न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: वे 11 फिल्में, जिन्होंने पहले दिन रिकॉर्ड तोड कारोबार किया, एक का रिलीज होना बाकी

आगामी 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ इस वर्ष की 11वीं ऐसी फिल्म होगी जो बड़ी ओपनिंग लेगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 4:04:04

Flashback 2018: वे 11 फिल्में, जिन्होंने पहले दिन रिकॉर्ड तोड कारोबार किया, एक का रिलीज होना बाकी

कभी कई सप्ताह तक धूम मचाने वाली फिल्म को हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर के रूप में दर्ज किया जाता था। लेकिन वक्त बदला और अब बॉक्स ऑफिस पर प्रथम तीन दिन में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों को ही इस श्रेणी में शामिल कर लिया जाता है। इसमें भी पहले दिन का कारोबार फिल्म के लिए निर्णायक मोड साबित हो जाता है। हालांकि कई बार अपवाद भी होते हैं। पिछले और इस वर्ष में कुछ ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिन्होंने सीमित शुरूआत करते हुए भी स्वयं को सुपर हिट का तमगा दिलाया। वर्ष के अंत होने जा रहा है और इस शुक्रवार को इस वर्ष की एक और बड़ी अंतिम फिल्म का प्रदर्शन भी होने जा रहा है।

आगामी 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ इस वर्ष की 11वीं ऐसी फिल्म होगी जो बड़ी ओपनिंग लेगी। दर्शकों में इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20-25 करोड की कमाई करने में कामयाब होगी।

आइए डालते हैं वर्ष 2018 की उन फिल्मों पर नजर जिन्होंने पहले दिन रिकॉर्ड तोड कारोबार किया—

किसी भी फिल्म के लिए पहले दिन का कलेक्शन बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके आधार पर फिल्म के पहले वीकेंड और सप्ताह के बिजनेस की दिशा तय होती है। यही कारण है कि पहले दिन भीड़ जुटाने के लिए निर्माता-निर्देशक और कलाकार क्या-क्या नहीं करते। वे शहर दर शहर घूमते हैं। टीवी शोज़ में जाते हैं। इंटरव्यू देते हैं।

bollywood,flashback 2018,bollywood flashback 2018,simmba,ranveer singh

त्योहार या छुट्टी के दिन भी फिल्में इसीलिए रिलीज की जाती हैं ताकि इसका फायदा फिल्म को मिले। यही कारण है कि 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' जैसी फ्लॉप फिल्म ने भी पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो कि किसी भी हिंदी फिल्म का पहले दिन का अब तक का सर्वाधिक कलेक्शन है। इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 150 करोड़ तक भी नहीं पहुंचाया। यानी कि फिल्म ने अपने लाइफ टाइम बिजनेस का एक तिहाई से भी ज्यादा बिजनेस पहले ही दिन कर लिया।

bollywood,flashback 2018,bollywood flashback 2018,simmba,ranveer singh

संजू ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीन सौ करोड़ के पार पहुंची। यानी कि रफ्तार अच्छी कायम रखी। टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो बागी 2 और सत्यमेव जयते जैसी फिल्में चौंकाती हैं।

bollywood,flashback 2018,bollywood flashback 2018,simmba,ranveer singh

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 25.10 करोड़ और जॉन की फिल्म ने 19.50 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था।

bollywood,flashback 2018,bollywood flashback 2018,simmba,ranveer singh

गोल्ड और सत्यमेव जयते एक ही दिन रिलीज हुईं और इन दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन लगभग 45 करोड़ रहा।

bollywood,flashback 2018,bollywood flashback 2018,simmba,ranveer singh

पेश है 2018 में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्में। इसमें हॉलीवुड फिल्में शामिल नहीं की गई है। मिसाल के तौर पर एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने पहले दिन 31.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

1. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान—52.25 करोड रुपये
2. संजू—34.75 करोड रुपये
3. रेस 3—28.50 करोड रुपये
4. गोल्ड—25.25 करोड रुपये
5. बागी 2—25.10 करोड रुपये
6. पद्मावत—24 करोड रुपये (पेडप्रीव्यू के 5 करोड शामिल)
7. 2.0—20.25 करोड रुपये
8. जीरो—20.14 करोड रुपये
9. सत्यमेव जयते—19.50 करोड रुपये
10. वीरे दी वेडिंग—10.70 करोड रुपये

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल