न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: सफल-असफल के मध्य रही ये नायिकाएं, बेहतरीन अभिनय, मिली तारीफ

वर्ष 2018 में जहाँ जैकलीन और सोनाक्षी सिन्हा पूरी तरह असफल हुई, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी नायिकाएँ भी रहीं जिन्हें फिल्मों को असफलता-सफलता दोनों मिली और दर्शकों ने इनके अभिनय की खुलकर तारीफ की। बॉलीवुड की यह अभिनेत्रियाँ रहीं—तापसी पन्नू, करीना कपूर खान और फैशन दिवा सोनम कपूर।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 3:28:29

Flashback 2018: सफल-असफल के मध्य रही ये नायिकाएं, बेहतरीन अभिनय, मिली तारीफ

वर्ष 2018 में जहाँ जैकलीन और सोनाक्षी सिन्हा पूरी तरह असफल हुई, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी नायिकाएँ भी रहीं जिन्हें फिल्मों को असफलता-सफलता दोनों मिली और दर्शकों ने इनके अभिनय की खुलकर तारीफ की। बॉलीवुड की यह अभिनेत्रियाँ रहीं—तापसी पन्नू, करीना कपूर खान और फैशन दिवा सोनम कपूर।

bollywood,flashback 2018,sonakshi sinha,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor

तापसी पन्नू

2017 की तरह 2018 में भी तापसी पन्नू की चार फिल्में रिलीज हुईं। फिल्में भले ही अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन तापसी के अभिनय की सभी ने सराहना की। वर्ष की शुरूआत में आई ‘दिल जंगली’ भले ही किसी को याद भी नहीं लेकिन ‘सूरमा’ और ‘मुल्क’ में तापसी का अभिनय सराहनीय रहा। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करते हुए न सिर्फ अपनी लागत निकालने में सफलता प्राप्त की अपितु कुछ मुनाफा भी कमाया।

तापसी की तीनों फिल्मों में ‘मुल्क’ सबसे बेहतरीन फिल्म थी और तापसी की एकिटंग कमाल की थी। अफसोस की बात रही कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बडा धमाका नहीं कर सकी। कुछ ऐसा ही हश्र उनकी अनुराग कश्यप निर्देशित अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल अभिनीत ‘मनमर्जियां’ का हुआ। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि यह फिल्म दर्शकों को पसन्द आएगी लेकिन दर्शक इस फिल्म के कथानक के साथ स्वयं को जोडने में सफल नहीं हुआ।

bollywood,flashback 2018,sonakshi sinha,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor

करीना कपूर खान

दो वर्ष बाद करीना कपूर खान ने फिल्मों में ‘वीरे दी वेडिंग’ से सफल वापसी की। चार नायिकाओं वाली इस फिल्म में नायक कोई नहीं था। इन चार में दो मुख्य नायिकाएँ करीना कपूर और सोनम कपूर थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। गालियों से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.71 करोड का कारोबार करके संकेत दिया था कि यह हिट होगी। और हुआ भी यही। वैसे करीना कपूर खान पूरे साल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेटे को लेकर चर्चित रही।

bollywood,flashback 2018,sonakshi sinha,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर के लिए 2018 सबसे कामयाब वर्ष रहा। इस वर्ष उन्होंने जहाँ बॉक्स ऑफिस पर भरपूर सफलता प्राप्त की वहीं दूसरी ओर उन्होंने स्वयं को शादी के बंधन में बांधा। सोनम कपूर ने लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड आनन्द आहूजा के साथ जिन्दगी की डोर बांधी। बात करें फिल्मों की तो इस वर्ष उन्होंने ‘पैडमैन’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी हिट फिल्में दी, वहीं 10 साल बाद रणबीर कपूर के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में वे नजर आईं। ‘संजू’ ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड से ज्यादा का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल