न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: रीमेक ने खींचा दर्शकों को अपनी ओर, बॉक्स ऑफिस पर कुछ हिट कुछ फ्लॉप

वर्ष 2018 बॉलीवुड के लिए ऐसा रहा जहाँ रीमेक, सीक्वल और बॉयोपिक का लम्बा दौर चला। गुजरे वक्त की तरह इस वर्ष भी हिन्दी फिल्मों में मौलिक कथानक पर फिल्मों का अभाव नजर आया।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 4:17:07

Flashback 2018: रीमेक ने खींचा दर्शकों को अपनी ओर, बॉक्स ऑफिस पर कुछ हिट कुछ फ्लॉप

विश्व सिनेमा में हिन्दी सिनेमा की गिनती सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के कारण होती है। बॉलीवुड में हर वर्ष बहुतायत में फिल्मों का निर्माण होता है लेकिन प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में बमुश्किल 10 फिल्में ऐसी होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर मुनाफे का सौदा साबित होती हैं। हालांकि आजकल हालात बदल गए हैं। निर्माता अपनी फिल्म की लागत विभिन्न प्रकार के अधिकारों को बेचकर पहले ही सुरक्षित हो जाता है। फिल्म प्रदर्शन के बाद जो भी कमाई आती है वह उसका पूरा मुनाफा होता है।

वर्ष 2018 बॉलीवुड के लिए ऐसा रहा जहाँ रीमेक, सीक्वल और बॉयोपिक का लम्बा दौर चला। गुजरे वक्त की तरह इस वर्ष भी हिन्दी फिल्मों में मौलिक कथानक पर फिल्मों का अभाव नजर आया। जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की उनमें भी बॉयोपिक (संजू) ने बाजी मारी। इस फिल्म के अतिरिक्त मौलिक कथानक पर बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ ने तमाम विरोध के बावजूद 300 करोड का कारोबार करके स्वयं को सर्वश्रेष्ठ साबित किया।

bollywood,flashback 2018,remake movies,dhadak,baaghi 1,fanney khan,hichki,simmba

रीमेक फिल्मों का दौर—हिचकी

वर्ष 2018 में प्रदर्शित हिट फिल्मों के बीच रीमेक फिल्मों ने अच्छी कमाई की। इस वर्ष रीमेक फिल्मों में हिचकी, बागी-2, फन्ने खान और धडक ऐसी रहीं जिन्होंने चर्चाओं के बीच बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की। रीमेक फिल्मों की श्रेणी में रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म हिचकी 23 मार्च को प्रदर्शित हुई। ‘हिचकी’ हॉलीवुड फिल्म ‘फ्रंट ऑफ क्लास’ पर आधारित थी। फिल्म की कहानी ब्रैड कोहेन की पुस्तक ‘फ्रंट ऑफ द क्लास: हाऊ टॉरेट सिंड्रोम मेड मी द टीचर आई नेवर हैड’ पर आधारित है। ‘हिचकी’ में रानी एक टीजर की भूमिका में नजर आई जिसे ‘टॉरेट सिंड्रोम’ नामक बीमारी है। फिल्म में दिखाया गया कि रानी को अपने प्रोफेशनल लाइफ में किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कम बजट में बनाई गई निर्देशक सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा की ‘हिचकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 47 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

bollywood,flashback 2018,remake movies,dhadak,baaghi 1,fanney khan,hichki,simmba

टाइगर की सुनामी—बागी-2

30 मार्च 2018 को वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में ‘बागी-2’ प्रदर्शित हुई। कहने को इस फिल्म को सीक्वल कहा गया लेकिन यह सीक्वल नहीं अपितु ‘बागी’ की फ्रेंचाइजी थी। मूल रूप से यह फिल्त तेलुगु फिल्म ‘क्षणम’ का रीमेक ही थी। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म ‘बागी 2’ का दर्शकों में कितना क्रेज था इसका अंदाजा इस बात से लगा जब इसने पहले दिन रिकॉर्ड तोड 25 करोड से ज्यादा की ओपनिंग ली। लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म ने 165 करोड़ रूपए की शानदार कमाई की है।

bollywood,flashback 2018,remake movies,dhadak,baaghi 1,fanney khan,hichki,simmba

सैराट का बचकाना रीमेक ‘धडक’

20 जुलाई को शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धडक’ प्रदर्शित हुई। यह फिल्म वर्ष 2016 में प्रदर्शित मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। करण जौहर निर्मित ‘धडक’ से श्रीदेवी-बोनी कपूर की पुत्री जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने डेब्यू किया। शशांक खेतान का बचकाना रीमेक होने के बावजूद इस फिल्म जाह्नवी कपूर के नाम पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई। उसने करीब 72 करोड़ की शानदार कमाई की है। फिल्म में जाह्नवी और ईशान के अभिनय को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

bollywood,flashback 2018,remake movies,dhadak,baaghi 1,fanney khan,hichki,simmba

लचर और बेदम रहा ‘एवरी बडी इज फेमस’ का रीमेक—फन्ने खां

राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्मित ‘फन्ने खां’ में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म इंग्लिश फिल्म ‘एवरी बडी इज फेमस’ की हिंदी रीमेक थी। बॉक्स ऑफिस पर यह असफल रही। जबकि वर्ष 2001 में ‘एवरी बडी इज फेमस’ ऑस्कर नॉमिनेशन में पहुंची थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता पर बेस्ड है जो अपनी बेटी के सिगिंग स्टार बनने के सपने को पूरा होते हुए देखना चाहता है। इसके लिए वो देश के सबसे बड़े सिंगिग सुपरस्टार का किडनैप कर लेता है ताकि उसकी बेटी फेमस बन सके।

bollywood,flashback 2018,remake movies,dhadak,baaghi 1,fanney khan,hichki,simmba

और वर्ष की अन्तिम ब्लॉकबस्टर रीमेक ‘सिम्बा’

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिम्बा’ भी तेलुगू फिल्म ‘टेंपर’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 28 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर आय के नए कीर्तिमान बनाएगी। जिस तरह से इस फिल्म को प्रचार के जरिये हाइप प्रदान की गई उससे लगता तो ऐसा ही है कि यह ब्लॉकबस्टर साबित होगी। लेकिन पूर्वानुमान करना सही नहीं है। इस वर्ष बडे सितारों की फिल्मों को जब दर्शक नकार सकता है तो फिर रणवीर सिंह की बसात ही कहां है। सलमान खान की रेस-3, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और शाहरुख खान की जीरो को लेकर भी पूर्वानुमान लगाए गए थे कि यह सफल होंगी लेकिन अफसोस तीनों ही असफल साबित हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल