न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: ज्यादातर सीक्वल को मिली असफलता, बस एक ही कमाई 200 करोड़

रीमेक फिल्मों ने जहाँ इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की वहीं दूसरी ओर सीक्वल फिल्मों को वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 5:13:07

Flashback 2018: ज्यादातर सीक्वल को मिली असफलता, बस एक ही कमाई 200 करोड़

रीमेक फिल्मों ने जहाँ इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की वहीं दूसरी ओर सीक्वल फिल्मों को वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सीक्वल फिल्मों में हेट स्टोरी 4, रेस 3, साहेब बीबी और गैंगस्टर 3, हैप्पी फिर भाग जाएगी, नमस्ते इंग्लैंड और 2.0 जैसी फिल्में रहीं, जिन्होंने प्रदर्शन से पूर्व उम्मीद जताई थी कि यह सभी सफल होंगी, लेकिन इनमें से सिर्फ कुछ ही सफल हो पाईं।

bollywood,flashback 2018,sequel

हेट स्टोरी—4

सीक्वल फिल्मों की श्रृंखला में 09 मार्च को हेट स्टोरी 4 प्रदर्शित हुई। विशाल पांड्या द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित ‘हेट स्टोरी 4’ ‘हेट स्टोरी’ फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी थी। फिल्म में उर्वशी रौतेला, विवान भटेना, करण वाही और इहाना ढिल्लो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के साथ ही लगभग 10 करोड का मुनाफा भी कमाया था।

bollywood,flashback 2018,sequel

रेस-3 से लगा सलमान को झटका

15 जून को वर्ष 2018 की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल रेस-3 प्रदर्शित हुई। रेमो डिसूजा निर्देशित और रमेश तौरानी निर्मित यह फिल्म ‘रेस’ फ्रेंचाइजी का तीसरा संस्करण थी। ‘रेस 3’ में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह, साकिब अली, अनिल कपूर और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका थी। फिल्म उम्मीद के अनुरूप कारोबार करने में सफल नहीं रही। रेस-3 ने करीब 170 करोड की कमाई की है।

bollywood,flashback 2018,sequel

साहेब बीबी और गैंगस्टर-3—संजय दत्त भी नहीं रिझा पाए दर्शकों को

तिग्मांशू धूलिया के निर्देशन में बनी ‘साहेब बीबी और गैंगस्टर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘साहेब बीबी और गैंगस्टर 3’, 27 जुलाई को प्रदर्शित हुई। फिल्म में संजय दत्त, जिमी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह और माही गिल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। इस फिल्म में तिग्मांशु ने संजय दत्त को लेकर इसे भव्य बनाने का प्रयास किया था, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए।

bollywood,flashback 2018,sequel

खत्म किया सोनाक्षी का करियर— ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’

24 अगस्त को ‘हैप्पी भाग जायेगी’ की सीक्वल ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ प्रदर्शित हुई। मुदस्सर अजीज निर्देशित और आनंद एल राय निर्मित ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ में डायना पेंटी, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत व्यापार किया। इस फिल्म के बाद से कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा का करियर अब थम गया है। उनके पास फिल्मों के प्रस्ताव नहीं हैं। हो सकता है इसी के चलते जल्दी ही वे स्वयं को शादी के बंधन में बांधने की तैयारी करें।

bollywood,flashback 2018,sequel

सिनेमाघरों का किराया नहीं निकाल सकी—‘यमला पगला दीवाना फिर से’

31 अगस्त को कॉमेडी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ की सीक्वल ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ प्रदर्शित हुई। धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल की तिकडी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को दीवाना बनाने में कामयाब नही हुई। अफसोस इस बात का है कि दर्शकों ने इस तिकडी को इतनी बुरी तरह से मात दी कि यह फिल्म अपने प्रदर्शित सिनेमाघरों का किराया तक नहीं निकाल सकी। बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 10 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

bollywood,flashback 2018,sequel

अर्जुन कपूर के करियर पर लगा निशान—नमस्ते इंगलैण्ड

विपुल शाह निर्मित-निर्देशित फिल्म नमस्ते इंगलैण्ड 18 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई। यह अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल थी। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नजर आए थे। दर्शकों को इस बात का पता ही नहीं चला कि यह कब प्रदर्शित होकर सिनेमाघरों को छोड गई। विपुल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म ने अर्जुन कपूर के करियर को लेकर एक सवाल खडा कर दिया है। अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोडा खान (पूर्व पत्नी अरबाज खान) को लेकर चर्चाओं में हैं।

bollywood,flashback 2018,sequel

2.0 सीक्वल फिल्मों का सरजात

29 नवंबर को दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की जोड़ी वाली फिल्म 2.0 दर्शकों के सामने हाजिर हुई। यह फिल्म वर्ष 2010 में प्रदर्शित रोबोट की सीक्वल है। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी सफलता प्राप्त करते हुए 192 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म हिन्दी वर्जन से 200 करोड की कमाई करने में कामयाब होगी। ओवरसीज में भी फिल्म ने शानदार व्यवसाय किया है। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। साथ ही यह तकनीकी रूप से भी अब तक की सबसे एडवांस फिल्म भी है। भारतीय सिनेमा द्वारा बनाई गई यह पहली फिल्म है जिसे 3डी में शूट किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम