न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ओमर्टा' का पोस्टर रिलीज, आतंकवादी उमर सईद शेख बने राजकुमार राव

राजकुमार राव की एक और फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया है। फिल्म का नाम 'ओमर्टा' है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Mar 2018 9:09:19

'ओमर्टा' का पोस्टर रिलीज, आतंकवादी उमर सईद शेख बने राजकुमार राव

'न्यूटन', 'बरेली की बर्फी' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' का कुछ दिन पहले पोस्टर रिलीज़ किया गया था। इसके बाद अब राजकुमार राव की एक और फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया है। फिल्म का नाम 'ओमर्टा' है जिसका निर्देशन ‘शाहिद’ और ‘अलीगढ़’ जैसी बेहतरीन फिल्मों को दर्शकों से रूबरू करवाने वाले निर्देशक हंसल मेहता कर रहे है। 'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है। ओमर्टा के इस नए पोस्टर में राजकुमार राव नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और किसी ने उन्हें अपनी गन प्वाइंट पर रखा हुआ है। पोस्टर में लिखा गया है- कोड ऑफ सायलेंस। इसके अलावा पोस्टर में टेरर, टेररिस्ट, डेफिनिशन, साइकोलॉजी जैसे शब्द लिखे हुए हैं। फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि फिल्ममेकर हंसल मेहता और राजकुमार राव फिर से लोगों को सरप्राइज करने वाले हैं, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। इस फिल्म को बुसान फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टिफ) में क्रिटिक्स के शानदार रिव्यूज भी मिल चुके हैं।

'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर बेस्ड है। बता दें कि ये हंसल मेहता और राजकुमार राव की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म सिटी लाइट्स, शाहिद और अलीगढ़ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 20 अप्रैल, 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म की कहानी आतंकवादी अहमद ओमर सईद शेख पर आधारित है। बता दें, ओमर सईद ने साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाया था और उसकी हत्या करवा दी थी। विदेशी पत्रकार की हत्या करने के आरोप में ओमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह