न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चीट इंडिया’ में सुनाई देगा ‘दिल में हो तुम सांसों में तुम’, गीतकारों के बोलों की कमी

‘चीट इंडिया’ में इस गीत को गाया है सिंगर -कंपोजर अरमान मलिक ने। इसके साथ ही यह अरमान मलिक का लगातार तीसरा गाना होगा जो कि उन्होंने इमरान हाशमी के लिए गाया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 4:52:10

‘चीट इंडिया’ में सुनाई देगा ‘दिल में हो तुम सांसों में तुम’, गीतकारों के बोलों की कमी

इस वर्ष कई ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिसमें हमें लोकप्रिय पुराने गीतों को नए अंदाज में देखने और सुनने का मौका मिला। वर्ष के अंत में प्रदर्शित होने वाली रणवीर सिंह-सारा अली खान स्टारर ‘सिम्बा’ में भी हमें ‘आँख मारे वो लडकी आँखे मारे’ और ‘तेरे बिन’ जैसे लोकप्रिय पुराने गीत सुनने को मिल रहे हैं। ऐसा नहीं कि यह सिलसिला थमने जा रहा है आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित होने जा रही इमरान हाशमी की फिल्म ‘चीट इंडिया’ में बप्पी लहरी के सुपरहिट नंबर ‘दिल में हो तुम,सांसों में तुम बोले तुम्हें कैसे चाहें’ को फिर से नए रूप और अंदाज के साथ सुना जा सकेगा।

‘चीट इंडिया’ में इस गीत को गाया है सिंगर -कंपोजर अरमान मलिक ने। इसके साथ ही यह अरमान मलिक का लगातार तीसरा गाना होगा जो कि उन्होंने इमरान हाशमी के लिए गाया है। इमरान हाशमी के लिए गाए उनके पहले दो गाने ‘बोल दो ना जरा’ ‘मैं रहूं या ना रहूं’ सुपरहिट गानों की लिस्ट में हिट रह चुके हैं। इससे इस फिल्म का प्रमोशनल सांग ‘दारु वर्गी’ जारी किया गया था। यह गाना फेमस सिंगर गुरु रंधावा के साथ था जो कि लोगों को बेहद पसंद आया।

इमरान हाशमी पर फिल्माया गया गाना ‘दिल में हो तुम’ बप्पी लहरी के कंपोजीशन का नया रूप है। इसके पहले यह गाना विनोद खन्ना और अनिता राज की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में फिल्माया जा चुका है। गौरतलब यह है कि यही गाना बप्पी लहरी की बंगाली फिल्म के गाने का रीमेक था, जिसे उस समय किशोर कुमार ने ‘अमर संगी’ (1986) फिल्म में गाया था।

bollywood,emraan hashmir,armaan mallik,dil mein ho tum,cheat india

32 साल बाद रोचक कोहली ने इसी गाने को री कंपोज किया है। गीत के बोल मनोज मुंतशिर के हैं, वही अपनी स्पेशल टच के साथ अरमान मलिक ने इसे गाया है। अरमान की आवाज में गाया यह गीत भी लोकप्रिय होगा इसमें कोई दोराय नहीं है।

इस गीत के बारे में अरमान मलिक का यह मानना है कि रोचक के साथ उनका पहला एसोसिएशन है और वह अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि किशोर दा के सुपरहिट नंबर को उन्हें गाने का मौका मिल रहा है। सारेगामापा में एक कंटेस्टेंट के रूप में बप्पी लहरी का बहुत ज्यादा प्यार मिला था और उम्मीद है कि इस नंबर के बाद उन्हें और प्यार मिलेगा।

इमरान हाशमी निर्मित और अभिनीत ‘चीट इंडिया’ गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी 2019 को प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म देश में चल रहे कोचिंग संस्थानों के हालातों पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम