न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#RaftaRafta: जोशोखरोश के साथ थिरकते नजर आये सलमान खान के साथ धर्मेंद्र, देखे वीडियो

अब एक बार फिर 'यमला पगला दीवाना फिर से' के जरिए देओल फैमिली लोगों को हंसाने के लिए तैयार नजर आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Aug 2018 4:25:15

#RaftaRafta: जोशोखरोश के साथ थिरकते नजर आये सलमान खान के साथ धर्मेंद्र, देखे वीडियो

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र Dharmendra अपनी आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से Yamla Pagla Deewana Phir Se' काफी बिजी हैं। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी Sunny Deol और बॉबी Bobby Deol भी नजर आएंगे और इस फिल्म में सलमान खान Salman Khan, सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinha, शत्रुघ्न सिन्हा Shatrughan Sinha और रेखा Rekha स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन नवनीत सिंह कर रहे हैं। 'यमला पगला दीवाना' 2011 में र‍िलीज हुई थी जो क‍ि बड़ी ह‍िट साब‍ित हुई थी। इसके बाद 2013 में फ‍िल्‍म का दूसरा पार्ट र‍िलीज क‍िया गया था। इसे भी दर्शकों से ठीक-ठाक र‍िस्‍पॉन्‍स म‍िला था। अब एक बार फिर 'यमला पगला दीवाना फिर से' के जरिए देओल फैमिली लोगों को हंसाने के लिए तैयार नजर आ रही है।

हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'राफ्ता-राफ्ता' रिलीज़ किया गया है। ये गाना धर्मेंद्र और रेखा पर फिल्माए गाने रफ्ता-रफ्ता का रीक्रिएटेड वर्जन है। गाने में सलमान खान के साथ धर्मेंद्र पूरे जोशोखरोश से थिरकते नजर आ रहे हैं। जबकि सोनाक्षी सिन्हा और रेखा ने भी साथ में खूब धमाल मचाया है।

गाने में रेखा एक बार फिर गजब ढा रही हैं। ग्लैमरस लुक में वो कमाल लगी है और बीच में ही उनके सुपरहिट गाने ‘सलाम-ए-इश्क’ की भी दो लाइनें आती हैं जिस पर वो बेहतरीन डांस करती है लेकिन अगले ही पल दोबारा वही फास्ट ट्रेक बदल जाता है और सलमान खान-धर्मेंद्र के बीच रेखा की जुगलबंदी कमाल लगती है। इसके अलावा गाने में सलमान खान की फिल्म दबंग के भी डायलॉग्स इस्तेमाल किए गए है जो गाने का मजा दोगुना कर देते हैं। गाने में बीच मे शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए हैं जो अपना चित परिचित डायलॉग- खामोश बोलते हैं और थोड़ी ही देर बात गायब भी हो जाते हैं। गाना बेहतरीन है और आप इसका भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

bollywood,dharmendra,sunny deol,bobby deol,Salman Khan,sonakshi sinha,rekha,shatrughan sinha,yamla pagla deewana phir se,rafta rafta song release

इस गाने को कंपोज किया है विशाल मिश्रा ने। ये फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वैसे याद दिला दें कि इसी दिन राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ भी रिलीज होने जा रही है। मतलब इसका मुकाबला राजकुमार राव की फिल्म से है। ये दोनों ही फिल्में कॉमेडी बेस्ड हैं जबकि राजकुमार राव की फिल्म में डर का भी पुट है। अब देखना ये होगा कि दर्शकों को हंसना पंसद आता है या फिर हंसी के साथ डरना भी। आपको गाना कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बता सकते हैं।

वापसी के लिए सलमान खान को धन्यवाद

बॉबी देओल के काम को पिछली कई फिल्मों से सराहना मिली है जिसमें यमला पगला दीवाना, यमला पगला दीवाना 2, पोस्टर बॉयस और फिर रेस 3 और अब यमला पगला दीवाना फिर से सभी फिल्मों में बॉबी का काम काबिल-ए-तारीफ नजर आया है, लेकिन बॉबी हमेशा से अपनी वापसी के लिए सलमान खान को धन्यवाद देते रहे हैं। वहीं स्टेज पर जब तीनो देओल मौजूद थे तब देखकर यह समझ में आया कि उनकी मोटिवेशन और काम पर जबरदस्त वापसी की वजह उनका अपना परिवार भी है। धर्मेंद्र जी ने कहा कि सलमान खान बहुत ही अच्छे एक्टर होने के साथ अच्छे इंसान हैं और इमोशनल भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक