न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेन्द्र ने कहा, ‘बहुत खूब. . . . जीते रहो अमित’, अमिताभ हुए गदगद

बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का करियर बनाने में धर्मेन्द्र (Dharmendra) का बड़ा योगदान रहा है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 4:51:04

धर्मेन्द्र ने कहा, ‘बहुत खूब. . . . जीते रहो अमित’, अमिताभ हुए गदगद

बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का करियर बनाने में धर्मेन्द्र (Dharmendra) का बड़ा योगदान रहा है। इसकी वजह यह बताई जाती है कि अमिताभ की पहली सुपर हिट फिअक्सर कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन का करियर बनाने में धर्मेन्द्र का बड़ा योगदान रहा है। इसकी वजह यह बताई जाती है कि अमिताभ की पहली सुपर हिट फिल्म ‘जंजीर’ के अधिकार धर्मेन्द्र के पास थे, जिन्होंने इसे प्रकाश मेहरा को बेच दिया था। इसके बाद ही यह फिल्म बन पाई थी। जिन दिनों धर्मेन्द्र ने इस फिल्म के अधिकार प्रकाश मेहरा को दिए थे उन दिनों वे उनके साथ ‘समाधि’ नामक फिल्म कर रहे थे, जिसमें उनकी दोहरी भूमिका थी। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि हिन्दी सिनेमा की कल्ट क्लासिक ‘शोले’ के बारे में भी यह कहा जाता है कि धर्मेन्द्र ने ही रमेश सिप्पी को अमिताभ का नाम सुझाया था, जिसके बाद वो जय बने।

इन सब बातों का जिक्र इसलिए किया जा रहा है कि हाल ही में धर्मेन्द्र ने अमिताभ की तारीफ करते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की है। अमिताभ नियमित रूप से सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हालिया घटनाक्रम भी ऐसी ही एक पोस्ट को लेकर है, जिस पर धर्मेन्द्र ने अमिताभ को ‘बहुत खूब. . . . जीते रहो अमित’ कहा है।

ज्ञातव्य है कि अमिताभ ने अंग्रेजी की दो मशहूर पंक्तियों का हिन्दी में अनुवाद करके अपने अकांउट से शेयर किया है, जिनके अनुसार अगर हम किसी के समक्ष खुद को साबित करने की कोशिश करते हैं तो इसका मतलब हम अपनी कीमत पहले ही भूल चुके हैं। धर्मेन्द्र को अमिताभ की यह पंक्तियाँ इतनी पसन्द आयी कि उन्होंने इसका जवाब देते हुए लिखा है—‘‘बहुत खूब. . . . जीते रहो अमित।’’ धर्मेन्द्र द्वारा अमिताभ की तारीफ किये जाने को पाठक भी बहुत पसन्द कर रहे हैं।

बात करें धर्मेन्द्र के वर्तमान की तो इस वर्ष उन्होंने अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के लिए फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। इस फिल्म का कारोबार मात्र 10 करोड़ रुपये था। इन दिनों वे पंजाब में अपने फार्म हाउस पर सर्दियों की फसल उगा रहे हैं। गत दिनों ही उन्होंने लिखा था, मैं अपने खेत में गाजर, मूली, आलू, गोभी पैदा कर रहा हूं।

वहीं बात करें अमिताभ बच्चन की तो वे फिलहाल नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। इस फिल्म में अमिताभ फुटबाल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। नागराज मंजुले मराठी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक हैं जिनकी पिछली फिल्म ‘सैराट’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करके मराठी फिल्म उद्योग में एक इतिहास लिख दिया है।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम