न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों ‘मर्द’ वाला किरदार निभाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा...

अपने 15 साल लंबे फिल्मी करियर में प्रियंका ने कई तरह के रोल अदा करे है। बॉलीवुड से लेकर के हॉलीवुड तक में प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 6:07:45

आखिर क्यों ‘मर्द’ वाला किरदार निभाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा...

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पहले निक जोनस से अपनी नजदीकियों को लेकर और अब सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ को छोड़कर। हालांकि उनके बाद कैटरीना कैफ को उनकी जगह पर फिल्म में साइन कर लिया गया है। इस बात को फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बाज जफर ने भी कन्फर्म किया था। उन्होंने कहा था किसी निजी वजह से प्रियंका ने ये फिल्म छोड़ दी है। बाद में इस तरह की रिपोर्ट्स भी देखने सुनने को मिली कि फिल्म में और भी कई हीरोइनों को कास्ट कर लेने से प्रियंका डर गई थी कि उनका रोल छोटा न हो जाए और वहीं कई लोगों ने कयास लगाए कि अपने अमेरिकी दोस्त निक से शादी करने के लिए प्रियंका ने फिल्म भारत से किनारा कर लिया था।

बता दे, अपने 15 साल लंबे फिल्मी करियर में प्रियंका ने कई तरह के रोल अदा करे है। बॉलीवुड से लेकर के हॉलीवुड तक में प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है और उनके फैंस ने भी हर रोल में प्रियंका को पसंद किया है। लेकिन प्रियंका को कौन सा रोल पसंद है? इसका जवाब प्रियंका ने दिल्ली में Ficci के एक कार्यक्रम में दिया।

bollywood,priyanka chopra

प्रियंका ने अपने ड्रीम रोल के बारे में बताते हुए कहा कि वह ‘मर्द’ वाला किरदार निभाना चाहती हैं। यहां मर्द से मतलब अमिताभ बच्चन की फिल्म से नहीं बल्कि जेंडर से है। अमेरिकी सीरियल ‘क्वांटिको’ में अपने रोल के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि हर महिला को ‘एलेक्स पैरिश’ जैसा होना चाहिए जो अपने किसी भी फैसले के लिए पछतावा न करे।

प्रियंका ने कहा, "मेरे लिए एलेक्स एक ऐसी महिला है जो अपने किसी भी फैसले के लिए परेशान नहीं होती, पछतावा नहीं करती और अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं। उसमें कई तरह की खामियां हैं, वो परफेक्ट नहीं है, वो अकेली है, वो लोगों को पसंद नहीं करती बल्कि वो सिर्फ लोगों का इस्तेमाल करती है। तो एक तरह से वो एक आदमी की तरह बर्ताव कर रही है, जो कि शानदार है क्योंकि लड़कियों को अक्सर ऐसे किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता और जैसे ही मुझे ये मौका मिला मैंने कहा कि हां मैं ये करूंगी।”

प्रियंका ने आगे कहा, ”ये मेरा सपना है कि मैं भी मर्द वाले किरदार कर सकूं…यही वो चीज है जो मैं अब आगे मैं करना चाहती हूं।”

इस दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि अभी भी वो जो किरदार निभा रही हैं वो भी खासतौर से उन्हीं के लिए लिखे गए हैं जैसे कि ‘बेवॉच’, तो इसपर प्रियंका ने कहा, "नहीं अभी मैं जो किरदार निभा रही हूं वो आधुनिक महिला का है…एलेक्स पैरिश एक आधुनिक महिला हैं। आधुनिक महिला का मतलब एक सशक्त महिला है जो अपनी इज्जत करना जानती हैं।"
बता दे, प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमे वह दिल्ली एअरपोर्ट पर VIP एग्जिट से बाहर निकल रही थीं तो फोटोग्राफर्स पहले से मौजूद थे। प्रियंका ने मीडिया को देखते ही चुपचाप अपनी इंगेजमेंट रिंग उतार दी। इसके बाद उसे अपनी जींस की जेब में रख लिया। प्रिंयका को लगा कि वो अपनी रिंग को कैमरे से बचा लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । प्रियंका का अंगूठी उतारना और जेब में रखना, सबकुछ कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक