न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टिंग के साथ निर्माता बनी दीपिका, इस फिल्म में लगा रही है पैसा

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बतौर सह-निर्माता के सिर्फ अपना ब्रैंड नेम ही नहीं दे रही हैं बल्कि फिल्म में वे 12 करोड का पूंजी निवेश भी कर रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 28 Dec 2018 1:12:16

एक्टिंग के साथ निर्माता बनी दीपिका, इस फिल्म में लगा रही है पैसा

बॉलीवुड की अन्य नायिकाओं की तरह दीपिका पादुकोण भी अब निर्माता के तौर पर काम करती नजर आएंगी। एक्टिंग करियर के साथ-साथ वे निर्माता के तौर पर अपनी दूसरी पारी खेलती नजर आएंगी, बस उनका तरीका बाकी स्टार्स से कुछ अलग है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बतौर सह-निर्माता के सिर्फ अपना ब्रैंड नेम ही नहीं दे रही हैं बल्कि फिल्म में वे 12 करोड का पूंजी निवेश भी कर रही हैं। अपनी पहली फिल्म ‘छपाक’ में वे ऐसा कर रही हैं। बाकी की रकम फॉक्स स्टार इंडिया वाले लगाएंगे। मार्केटिंग और मैन पावर इसी कम्पनी का होगा।

दीपिका पादुकोण अभिनीत और निर्मित ‘छपाक’ का निर्देशन मेघना गुलजार करने जा रही हैं, जिन्होंने गत वर्ष ‘राजी’ नामक फिल्म दर्शकों को दी। ‘छपाक’ की शूटिंग पहले फरवरी में शुरू होने वाली थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसे मार्च से शुरू किया जाएगा।

bollywood,deepika padukone,chapak,meghna gulzar

झुलसे हुए चेहरे में दिखेंगी दीपिका

बीते नवम्बर माह में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा था कि वे अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रही हैं और उनके बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म दिल्ली की युवा एसिड अटैक पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की बॉयोपिक होगी, जिसमें वे स्वयं लक्ष्मी के किरदार को परदे पर उतारेंगी और इस फिल्म का निर्देशन ‘राजी’ फेम मेघना गुलजार करेंगी। दीपिका के साथ विक्रांत मेसी नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्रांत एक नॉर्थ इंडियन लडक़े का किरदार निभाने वाले हैं, जो एसिड वॉयलेंस से जुड़ा कैम्पेन शुरू करता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मी से होती है।

दीपिका ने अपनी इस फिल्म के बारे में बताया था कि, ‘आगामी वर्ष की शुरूआत में वे इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। मुझे लगता है कि ये एक ऐसी कहानी है जिसे आम जनता को बताया जाना आवश्यक है । यह बहुत महत्वपूर्ण कहानी है और एक दुखद सच्ची घटना है, उम्मीद है इससे लोग जागरूक होंगे।’

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में एक 32 वर्षीय दरिंदे ने लक्ष्मी अग्रवाल पर तेजाब फेंक दिया था, जब वो नई दिल्ली बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी, जिससे उनका पूरा चेहरा बुरी तरह जल गया था । लक्ष्मी उस वक्त मात्र 15 साल की थीं । हमलावर उसके परिवार को जानता था और लक्ष्मी से शादी करना चाहता था लेकिन लक्ष्मी ने स्पष्ट रूप से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। वर्तमान में लक्ष्मी अग्रवाल एक एनजीओ चलाती हैं और तेजाब पीडि़ताओं की मदद भी करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम