न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Ranveer-Deepika Wedding : दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों का है इंतजार तो होगा ऐसा हाल... : स्मृति ईरानी

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने अपनी शादी के लिए नो-फोटो पॉलिसी को बहुत ही ज्यादा गंभीरता से लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 10:18:46

Ranveer-Deepika Wedding : दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों का है इंतजार तो होगा ऐसा हाल... : स्मृति ईरानी

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने अपनी शादी के लिए नो-फोटो पॉलिसी को बहुत ही ज्यादा गंभीरता से लिया है। यह शादी बहुत ही निजी रूप से की गई। शादी में आने वाले हर मेहमान के मोबाइल कैमरा पर एक चिप लगा दी गई है जिससे कोई भी शादी से जुड़ा वीडियो और फोटो शेयर ना कर सके। दीपिका और रणवीर की दक्षिण भारतीय (कोंकणी) शादी बुधवार सुबह हुई लेकिन इस न्यूली मैरिड कपल की कोई तस्वीर किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं की गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका-रणवीर की शादी झलकियां देखने के लिए जितनी उत्सुकता आपको है, उतनी ही उत्सुक हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।

bollywood,deepika padukone,ranveer singh,deepika padukone ranveer singh wedding pics,smriti irani

लोगों ने ट्विटर और इंस्टग्राम पर इस शादी को लेकर # Deepveerkishadi, #DeepVeerwedding, #DipikaWedsRanveer जैसे कई सारे टैग बना रखे हैं। जो 14 तारीख की सुबह से ही सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं तस्वीरों का इंतजार करते-करते शायद थक चुकी दीपिका-रणवीर की फैंन स्मृति ईरानी ने भी एक जोरदार तस्वीर शेयर की। स्मृति ईरानी ने एक बैंच पर बैठे कंकाल का फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'अगर आप दीपिका-रणवीर' की शादी की तस्वीरों का इंजतार कर रहे हैं तो...'' स्मृति ईरानी का यह मजाकिया अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि उनके बाद कई लोग यह तस्वीर शेयर कर रहे हैं। लेकिन इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता कि केंद्रीय मंत्री को भी दीपिका-रणवीर के सभी फैंस की तरह तस्वीरों का इंतजार है।

bollywood,deepika padukone,ranveer singh,deepika padukone ranveer singh wedding pics,smriti irani

सी-प्लेन से पहुंचे दुल्हे राजा

बता दें कि आज 15 नवंबर को दीपिका-रणवीर सिंधी परंपरा के अनुसार शादी करेंगे। जानकारी के अनुसार, आज की शादी में दीपिका ने सफेद और गोल्‍डन साड़ी पहनी है। रिपोट्स की माने तो रणवीर अपनी शादी में सी-प्लेन से पहुंचे थे।

कपल ने 14 नवंबर को अपनी शादी कोंकणी तरीके से रचाई। इस भव्य शादी समारोह की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। हालांकि दोनों को मीडिया की नजरों से बचाने के लिए काफी जतन किए गए। दोनों छतरी के पीछे छिपकर वेन्यू में दाखिल हुए और वैसे ही वहां से बाहर निकले। सोशल मीडिया पर जो फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें दीपिका और रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दूल्हा बने रणवीर सिंह बारातियों के साथ पानी के रास्ते सी-प्लेन के जरिए बारात लेकर पहुंचे।

bollywood,deepika padukone,ranveer singh,deepika padukone ranveer singh wedding pics,smriti irani

बारातियों के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान से लेकर पानी में अपनी सुंदर छटाएं बिखेरीं। बता दें कि दीपिका और रणवीर कल 15 नवंबर को भी शादी करेंगे और यह शादी सिंधी रिवाज से होगी, जो रणवीर के घरवालों के तौर-तरीके से जुड़ी होगी। शादी की तारीख चुनने के पीछे भी एक खास कनेक्शन था। दरअसल रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म यानी संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। इसलिए शादी के लिए ये तारीख तय की गई थी। 'रामलीला' के बाद दीपिका और रणवीर 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' में साथ काम किया। बाजीराव मस्तानी में दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

शादी के बाद दीपवीर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। खास बात यह है रणवीर और दीपिका अपने रिसेप्शन में गिफ्ट्स नहीं स्वीकार करेंगे। इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड के जरिए अपने मेहमानों से अपील की है कि वे जो भी तोहफे देना चाहते हैं उसे एक संस्था को चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। गौरतलब है कि दीपवीर की ये जोड़ी एक संस्था से जुड़ी हुई है और वे चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाले सभी गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में इस संस्था को डोनेट कर दिया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल