न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब पीकर कार चला रहा था यह बॉलीवुड एक्टर, ऑटो को मारी टक्कर तो पुलिस ने किया अरेस्ट

दलीप सोमवार रात को शराब पीकर कार चला रहे थे। शराब के नशे में उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटोरिक्शा सवार एक युवक और युवती घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Sep 2018 2:14:08

शराब पीकर कार चला रहा था यह बॉलीवुड एक्टर, ऑटो को मारी टक्कर तो पुलिस ने किया अरेस्ट

'बाजीगर, 'राजा', 'इश्क' और 'सोल्जर' जैसी कई हिट फिल्मों में काम चुके फिल्म अभिनेता दलीप ताहिल Dalip Tahil को रविवार की रात मुंबई पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि दलीप सोमवार रात को शराब पीकर कार चला रहे थे। शराब के नशे में उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटोरिक्शा सवार एक युवक और युवती घायल हो गए।

द हिंदू की खबर के मुताबिक, यह घटना रात 9 बजे की है। खार में रहने वाली जेनिता गांधी (21) अपने दोस्त गौरव चुघ (22) के साथ ऑटो से घर जा रही थीं। तभी दलीप की कार ऑटो से जा टकराई। इस हादसे से जेनिता की गर्दन और पीठ पर गहरी चोट आई है। हादसे के बाद गौरव ऑटो से बाहर आए और उन्होंने देखा कि कार सांताक्रूज की तरफ जा रही है। दलीप ने भागने की कोशिश की लेकिन गणेश महोत्सव की वजह से सड़क पर भीड़ थी इसलिए वो अपनी कार को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा पाए। घायल युवक युवती ने पीछा कर उन्हें जबरन कार से बाहर निकाला, इस पर ऐक्टर दलीप ने उनसे हाथापाई की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

bollywood,dalip tahil,dalip tahil drunk

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल तीनों लोगों का मेडिकल करवाया, जिसके बाद ऐक्टर दलीप ताहिल को ड्रंक ड्राइविंग व लापरवाही से गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया।

खार पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय ने कहा, 'दलीप को अरेस्ट कर लिया गया था लेकिन बाद में उनको बेल मिल गई। दलीप ताहिल ने ब्लड टेस्ट के लिए मना कर दिया था। उनको देखने से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने शराब पी रखी है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक