न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वितरक के कारण फिर बदली ‘दास देव’ की प्रदर्शन तिथि

23 मार्च को निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘दास देव’ प्रदर्शित होने वाली थी, जिसे अन्तिम समय में अचानक से बदल दिया गया।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 24 Mar 2018 8:41:40

वितरक के कारण फिर बदली ‘दास देव’ की प्रदर्शन तिथि

23 मार्च को निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘दास देव’ प्रदर्शित होने वाली थी, जिसे अन्तिम समय में अचानक से बदल दिया गया। अब यह फिल्म आगामी महीने की 20 तारीख को प्रदर्शित होगी। पूर्व में भी इसकी प्रदर्शन तिथि में दो बार बदलाव किया जा चुका है। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसकी फाइनल रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म लंबे समय से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही थी।

अपनी फिल्म के प्रदर्शन तिथि को लेकर सुधीर मिश्रा ने मीडिया से कहा कि ‘दास देव’ अब 20 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके पीछे उन्होंने फिल्म वितरक को वजह बताया है। उन्होंने कहा अजय देवगन की ‘रेड’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ के साथ वह प्रतिस्पर्धा नहीं चाहते थे, जिसके चलते वितरकों ने इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। सुधीर का कहना है कि वह वितरकों के फैसले से खुश हैं। सुधीर ने मंगलवार को एक अवार्ड समारोह के दौरान यह जानकारी दी। ‘दास देव’ पहले 23 मार्च को रिलीज होने वाली थी।

bollywood,daas dev,daas dev release date,daas dev movie,daas dev film,daas dev songs,download daas dev

फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बारे में पूछे जाने पर सुधीर ने कहा- ‘हमने दास देव की रिलीज की तारीख बदल दी है क्योंकि फिल्म वितरक शृंगार फिल्म्स ने कहा कि ‘रेड’ हमारी फिल्म से पहले रिलीज हो रही है। इसके अलावा ‘बागी 2’ है। इसलिए हमने शृंगार फिल्म्स के कहने पर रिलीज 20 अप्रैल कर दी। यह ठीक है, हमें इससे कोई परेशानी नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘वे वितरण के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस, 1942: ए लव स्टोरी और परिंदा को वितरित किया था और मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। वे अद्भुत हैं। मुझे लगता है कि वे इसे सबसे अच्छे से जानते हैं। हमने अपना काम किया है और अब यह सभी उनके हाथों में है।’

गौरतलब है कि ‘दास देव’ एक रोमांटिक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राहुल भट्ट, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, सौरभ शुक्ला, दलीप ताहिल, विनीत कुमार सिंह, विपिन शर्मा और दीपराज राणा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में बतौर गेस्ट अपीयरेंस अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल