न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर ऐसा क्या हुआ जो अपनी ही फिल्म 'साहब बीवी गैंगस्‍टर-3' देख कर फूट-फूट कर रोई चित्रांगदा!

खबरों की मानें तो फिल्म देखने के बाद चित्रांगदा फिल्म में अपने रोल में की गई छेड़छाड़ को देख कर निराश हो गई हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 8:47:12

आखिर ऐसा क्या हुआ जो अपनी ही फिल्म 'साहब बीवी गैंगस्‍टर-3' देख कर फूट-फूट कर रोई चित्रांगदा!

27 जुलाई को रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और चित्रांगदा की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर-३ को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। बता दे, इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। पहले पार्ट में जिमी शेरगिल, रणदीप हुड्डा के साथ माही गिल मुख्य भूमिका में थीं। वहीं दूसरे पार्ट में इरफान खान अहम रोल में थे। ऐसे में जब इस फिल्म का तीसरा पार्ट आया तो लोगों को काफी उम्मीदें थीं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते में करीब 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है, लेकिन इसके बाद से फिल्म सुर्खियों में आ गई है।

खबरों की मानें तो फिल्म देखने के बाद चित्रांगदा फिल्म में अपने रोल में की गई छेड़छाड़ को देख कर निराश हो गई हैं। रिपोर्ट आ रही हैं कि दरअसल फिल्‍म की ऐसी एडिटिंग की गई कि पूरी फिल्‍म में सिर्फ माही गिल का ही किरदार सबसे ज्‍यादा नजर आ रहा था, जबकि इसके चलते बाकी किरदार पूरी तरह छिप गए।

bollwood,chitrangda singh,saheb biwi aur gangster,saheb biwi aur gangster 3

दरअसल, फिल्म देखने के बाद चित्रांगदा की फिल्म मेकर्स से ये शिकायत है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किए गए उनके काम को फिल्म में पूरा नहीं दिखाया गया है। चित्रा ने जब पूरी कास्ट के साथ फिल्म देखी तो वो अपने रोल के साथ की गई छेड़छाड़ को देख निराश और हैरान रह गईं और रोने लगीं।

माही गिल के चक्‍कर में काटा चिंत्रांगदा का रोल

फिल्‍म के सेट के सूत्रों की मानें तो 'साहब बीवी गेंस्‍टर 3' की दूसरी हीरोइन चिंत्रांगदा सिंह का आधे से ज्‍यादा रोल सिर्फ माही गिल के चक्‍कर में काट दिया गया। दरअसल एंटरटेनमेंट साइट बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट ने फिल्‍म से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर दी है, 'हम नहीं जानते कि असल में चक्‍कर क्‍या था, लेकिन निर्देशक (तिग्‍मांशू धूलिया) पूरी तरह माही गिल के किरदार के प्रभाव में था और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके ही किरदार पर पूरा फोकस होने के चक्‍कर में बाकियों के किरदार कम हो गए। इसमें सबसे ज्‍यादा किरदार चित्रांगदा का काटा गया जो संजय दत्त के अपोजिट इस फिल्‍म में थीं।'

bollwood,chitrangda singh,saheb biwi aur gangster,saheb biwi aur gangster 3

चित्रांगदा का मौत का सीन भी काटा

- इस रिपोर्ट के अनुसार फिल्‍म की एडिटिंग के दौरान चित्रांगदा का रोल सबसे ज्‍यादा काटा गया। संभवत: चित्रांगदा को आखिरी समय तक फिल्‍म की फाइनल एडिटिंग नहीं दिखाई गई थी।
- सूत्र ने बताया, 'जब चित्रांगदा ने पूरी टीम के साथ आखिर में यह फिल्‍म देखी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
- वह विश्‍वास ही नहीं कर पाई थी कि उनके रोल के साथ ये क्‍या किया गया है। यहां तक कि फिल्‍म में उनके किरदार का परिचय कराने वाला सीक्‍वेंस भी काट दिया गया था।
- क्‍लाइमैक्‍स में चित्रांगदा की मौत का सीन भी काट दिया गया। चित्रांगदा ने इस फिल्‍म के लिए 30 दिन की शूटिंग की थी लेकिन जब उन्‍होंने इस फिल्‍म में अपना बचा हुआ रोल देखा तो वह रो पड़ी।'
दरअसल चित्रांगदा इस फिल्‍म में अपना किरदार कटने से काफी आहत हुईं क्‍योंकि वह तीन साल बाद इंडस्‍ट्री में दमदार कमबैक चाहती थीं और इसीलिए उन्‍होंने 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' को भी छोड़ दिया था। अब चित्रांगदा सैफ अली खान के साथ फिल्‍म 'बाजार' में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक