न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन सितारों ने दोस्ती की रखी अनोखी मिसाल, फिल्मो में किया फ्री में काम

हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होनें अपनी दोस्ती के लिए मुफ्त में काम किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Jul 2018 12:59:48

इन सितारों ने दोस्ती की रखी अनोखी मिसाल, फिल्मो में किया फ्री में काम

बॉलीवुड को अपनी फिल्मों के साथ इस इंडस्ट्री के बड़े सितारों के लिए भी जाना जाता हैं। आमजन की इन सीतारों के लिए यही सोच होती है कि ये हर काम के पैसे लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की लाखों-करोड़ों फीस लेने वाले इन बड़े सीतारों ने कई बार अपनी दोस्ती के लिए फ्री में भी काम किया हैं। जी हाँ, बॉलीवुड में जहां तकरार की बात आती है, वहाँ प्यार भी उतना ही हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होनें अपनी दोस्ती के लिए मुफ्त में काम किया।

celebs who sacrificed fees,bollywood celebs friendship,bollywood

* अमिताभ बच्चन

फिल्मों में बिग बी को साइन करना आसान नहीं है। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आ जाए, तो वे कम फीस में भी राजी हो जाते हैं। अमिताभ बच्चन का मेकअप मैन भोजपुरी फिल्मों का निर्देशक बन गया। उन्होंने उनकी फिल्मों में फ्री में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए भी कोई फीस नहीं ली थी।

celebs who sacrificed fees,bollywood celebs friendship,bollywood

* सलमान खान

दिलदारी वाली बात हो और सल्लू भाई का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। बताते हैं कि फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ में सलमान खान ने फ्री में काम किया था। साथ ही दूसरे सितारों को भी कम पैसे में काम करने के लिए राजी किया था। दरअसल, यह फिल्म उनकी को-स्टार रेवती ने डायरेक्ट की थी और सल्लू ने उनकी पूरी मदद की।

celebs who sacrificed fees,bollywood celebs friendship,bollywood

* करीना कपूर

कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फीस भी मोटी है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने शाहरुख के लिए फ्री में काम किया है। दरअसल, शाहरुख और करीना की अच्छी बॉन्डिंग है। इसी वजह से करीना ने शाहरुख खान की फिल्म ‘बिल्लू बारबर’ में ‘मरजानी मरजानी’ गाने पर डांस के लिए कोई फीस नहीं ली थी।

celebs who sacrificed fees,bollywood celebs friendship,bollywood

* शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के किंग खान भी दोस्ती निभाने में किसी से पीछे नहीं हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि वे फिल्में शौक के लिए करते हैं न कि पैसे कमाने के लिए। पैसा तो दूसरे कामों से कमाया जा सकता है। शाहरुख ने फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ में एक छोटा सा रोल किया था। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली थी।

celebs who sacrificed fees,bollywood celebs friendship,bollywood

* कटरीना कैफ

करण जौहर की कटरीना कैफ से अच्छी बनती है। 2012 में आई फिल्म ‘अग्निपथ’ में कटरीना का ‘चिकनी चमेली’ आइटम नंबर काफी हिट हुआ था। अभी भी यह गाना कहीं बजता है, तो लोग खुद को गुनगुनाने से रोक नहीं पाते। मगर खबरों की मानें, तो इस आइटम सॉन्ग के लिए कटरीना ने फीस नहीं ली थी। हालांकि, करण जौहर ने गाना हिट होने की वजह से कटरीना को फरारी कार गिफ्ट की थी, लेकिन गिफ्ट तो गिफ्ट होता है।

celebs who sacrificed fees,bollywood celebs friendship,bollywood

* रानी मुखर्जी

करण जौहर बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं और इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनके अच्छे दोस्त हैं। करण ने कइयों को बॉलीवुड में डेब्यू कराया है। करण के अच्छे दोस्तों की लिस्ट में रानी मुखर्जी का नाम भी आता है। खबरों की मानें, तो इसी दोस्ती के चलते अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने उनकी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में फ्री में गेस्ट अपीरियंस दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक