न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्विटर के जरिए मदर्स डे पर बॉलीवुड ने जाहिर की अपनी भावनाएं, करण बोले- 'मुझे एक मां होने पर गर्व है..'

अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, काजोल और सोनाक्षी सिन्हा जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी ट्विटर के जरिए मदर्स डे पर कुछ इस तरह से अपनी भावनाएं जाहिर की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 May 2018 11:47:48

ट्विटर के जरिए मदर्स डे पर बॉलीवुड ने जाहिर की अपनी भावनाएं, करण बोले- 'मुझे एक मां होने पर गर्व है..'

मदर्स डे के मौके पर रविवार को फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों रूही और यश के 'मां' होने पर गर्व है। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के निर्देशक ने पिछले साल मार्च में अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। यह बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए।

करण (45) ने ट्वीट किया, "मैं माओं से प्यार करता हूं। मैं अपनी मां (हीरू जौहर) से प्यार करता हूं। मुझे एक मां होने पर गर्व है..मदर्स डे की शुभकामनाएं।"

अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, काजोल और सोनाक्षी सिन्हा जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी ट्विटर के जरिए मदर्स डे पर कुछ इस तरह से अपनी भावनाएं जाहिर की।

अमिताभ बच्चन : मां के प्यार जैसा कुछ नहीं है। इस मदर्स डे पर मैं अपनी मां और उन सभी माताओं के प्रति आभार जताता हूं, जिन्होंने अपने नवजात बच्चों को प्यार, गर्मजोशी और फलने-फूलने, प्रगति करने के लिए सुरक्षित सहारा दिया।

हेमा मालिनी : मदर्स डे की शुभकामनाएं। आज का दिन बहुत खास है। दुनिया सभी अनसुनी नायिकाओं-माताओं का जश्न मना रहा है। हर मां इस मामले में अनोखी है कि वह खुद को बच्चों के प्रति पूरी तरह से समर्पित कर देती है। बाकी सब दूसरे दर्जे का हो जाता है। मैं इस अवसर पर आज सभी शानदार माताओं को सलाम करती हूं।

काजोल : मदर्स डे का एक सच..मेरे पास एक सुपर पावर है। यह मेरी मां है।

सोनाक्षी सिन्हा : मेरी पहली रोल मॉडल, पहला प्यार और मेरी पहली दोस्त को मदर्स डे की शुभकामनाएं। आपको याद कर रही हूं। लौट कर आने और आपको परेशान करने का इंतजार कर रही हूं, महीने भर का कोटा आपका इंतजार कर रहा है।

गुल पनाग : दुनिया में सबसे अच्छी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।

सोहा अली खान : एक मां की दूसरी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।

यामी गौतम : मेरी दुनिया को मदर्स डे की शुभकामनाएं। मेरी खूबसूरत मां।

सोनू सूद : काश जिंदगी भर आप मुझे खिला सकतीं। आपकी याद आ रही है मां। मदर्स डे की शुभकामनाएं, एक ऐसा दिन जिसे मैं साल के 365 दिन मनाता हूं।

शिल्पा शेट्टी : यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा किरदार है और मैंने इस किरदार को निभाने से पहले ही तुम्हारे रूप में एक पुरस्कार जीत लिया। अभी भी लगता है जैसे यह कल की ही बात है, जब तुम मेरे अंदर थे..वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है। अपने दिल को बाहर धड़कते देखना अद्भुत अनुभव है..वियान-राज। मुझे चुनने के लिए शुक्रिया और मैंने अपना पहला हाथों से लिखा कार्ड आज पाया। मेरी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं। आपको प्यार।

संजय गुप्ता : सबसे ज्यादा प्यार करने वाली, परवाह करने वाली और साहसी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं। हम इसे बस वैसे ही खास बनाने जा रहे हैं, जैसे आप हर दिन को हमारे लिए खास बनाती हैं।

उर्वशी रौतेला : जीवन की शुरुआत जागने और मां के चेहरे को प्यार करने के साथ हुई। उन सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं, जिनके पास मातृत्व का उपहार है। जन्मदायी मां और पृथ्वी मां। मदर्स डे की शुभकामनाएं-2018।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक