न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कास्टिंग काउच के सवाल पर सोनम, करीना, स्वरा की चुप्पी

देश, समाज के विभिन्न मुद्दों पर स्वतंत्र विचार रखने वाली बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रियां करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बयान देने से बचती नजर आईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Apr 2018 12:49:26

कास्टिंग काउच के सवाल पर सोनम, करीना, स्वरा की चुप्पी

देश, समाज के विभिन्न मुद्दों पर स्वतंत्र विचार रखने वाली बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रियां करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बयान देने से बचती नजर आईं। एक दिन पहले ही वरिष्ठ कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच को लेकर एक विवादित बयान दिया था। तीनों अभिनेत्रियां एक अन्य नई अभिनेत्री शिखा तलसानिया के साथ बुधवार को अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के ट्रेलर लांच के मौके पर मौजूद थीं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय फिल्म उद्योग में उनसे कास्टिंग काउच पर उनके विचार पूछे गए।

महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए मुखर जानी जाने वाली स्वर ने कहा, "पहली बात, इस मुद्दे का हमारी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कोई लेना देना नहीं है। मुझे लगता है कि अभी हमारा फोकस हमारी फिल्म पर होना चाहिए। अन्य बातों के लिए आप मेरा ट्विटर खाता देख सकते हैं।"

करीना कपूर ने उनका समर्थन करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें अपना ध्यान फिल्म से हटाना चाहिए। यह एक विशेष फिल्म है जिसमें हमने बहुत मेहनत की है। मुझे लगता है कि फिल्म पर पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए।"

veere di wedding,bollywood,Kareena Kapoor,casting couch,sonam kapoor,swara bhaskar,veere di wedding movie,veere di wedding songs,veere di wedding trailer,download veere di wedding

सोनम कपूर ने कहा कि उनका वादा है कि जब वह फिल्म को लेकर निजी साक्षात्कार देंगी, उस समय वह कास्टिंग काउच और महिला सशक्तिकरण के सवालों के जवाब निश्चित देंगी। उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहती हूं कि जो भी सवाल फिल्म से संबंधित नहीं हैं, मैं वादा करती हूं कि मैं इन सभी के जवाब बाद में निजी साक्षात्कार के दौरान दूंगी। लेकिन, आज नहीं। हम अपना ध्यान फिल्म पर लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

शशांक घोष निर्देशित 'वीरे दी वेडिंग' की निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर हैं। यह फिल्म एक जून को रिलीज होगी।

गौरतलब है, सांगली में एक कार्यक्रम के दौरान सरोज खान ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कहा था कि यह तो हमेशा से चलता आ रहा है और फिल्म उद्योग भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा था कि यह कम से कम रोजगार तो उपलब्ध कराता है। उन्होंने बाद में हालांकि अपने बयान के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि वह सिर्फ यह कहना चाह रही हैं कि हर क्षेत्र में यह समस्या है तो ऐसे में केवल फिल्म उद्योग को ही इस पर कठघरे में खड़ा करना कहां तक जायज है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक