न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी देओल ‘सलमान’ का सहारा कब तक, अभिनय ही बचाएगा करियर

सलमान खान इन दिनों जहाँ अपनी फिल्मों को लेकर चर्चित हैं, वहीं दूसरी ओर वे बॉबी देओल को बॉलीवुड में फिर से स्थापित करने को लेकर चर्चाओं में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 28 Mar 2018 7:18:47

बॉबी देओल ‘सलमान’ का सहारा कब तक, अभिनय ही बचाएगा करियर

सलमान खान इन दिनों जहाँ अपनी फिल्मों को लेकर चर्चित हैं, वहीं दूसरी ओर वे बॉबी देओल को बॉलीवुड में फिर से स्थापित करने को लेकर चर्चाओं में हैं। वे बॉबी के लिए खुलकर निर्माताओं से सहयोग मांग रहे हैं। एक दृष्टि से तो यह बहुत ही अच्छी बात है कि कोई सितारा अपने साथी सितारों के लिए काम मांग रहा है। सलमान खान के कहने पर बॉबी देओल को चार बड़ी फिल्में इस वर्ष एक साथ मिली हैं जो इस वर्ष और आगामी वर्ष प्रदर्शित होंगी। अपनी शुरूआत से बॉबी देओल कभी बेहद सफल सितारे नहीं रहे हैं। उन्हें फिल्में अपने पिता और भाई के नाम पर मिलती रहीं लेकिन लगातार असफलता के चलते वे फिल्म उद्योग से एक दशक बाहर रहे। गत वर्ष के अन्त में धर्मेन्द्र के साथ हुई सलमान खान की मुलाकात ने उनके करियर में उफान ला दिया है।

इस वक्त बॉबी जहाँ सलमान खान के साथ रेस-3 की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें साजिद नाडियाडवाला ने भारत की पहली 3डी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल-4 के लिए साइन किया है। सलमान खान ने उन्हें हर वो फिल्म दिलवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनकी सफलता का उन्हें विश्वास है। रेस-3, हाउसफुल-4 के बाद वे अपनी दो फिल्मों ‘भारत’ और ‘किक-2’ में भी बॉबी को फिट करने का प्रयास कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों के निर्माताओं को सलमान खान ने बॉबी को लेने के लिए कहा है और पूरी उम्मीद है वे इन फिल्मों का हिस्सा होंगे। इसके अतिरिक्त बॉबी देओल अपने घरेलू बैनर की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में अपने पिता और भाई के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भी इसी वर्ष प्रदर्शित होने जा रही है।

bollywood,bobby deol,Salman Khan,race 3,race 3 movie,race 3 film,race 3 songs,download race 3,kick 2,kick 2 movie,kick 2 film,kick 3 songs,download kick 3,housefull 4,bharat

पाँच बड़ी फिल्मों के जरिये बॉबी देओल एक बार फिर से स्वयं को बॉलीवुड में स्थापित करने में सफल हो सकते हैं बशर्ते कि वे अपने सपाट चेहरे पर अभिनय के भाव पैदा करने में सफल हों। उनकी पहली पारी पर गौर किया जाए तो एक भी ऐसी फिल्म याद नहीं आती, जो बॉबी के अभिनय के लिए जानी जाती हो।

रेस-3 जहाँ एक्शन से भरपूर फिल्म है, वहीं यमला पगला दीवाना फिर से और हाउसफुल-4 कॉमेडी जॉनर की फिल्में हैं जिनमें टाइमिंग की सबसे बड़ी अहमियत होती है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान की ‘भारत’ भावनाओं की तीव्रता पर आधारित है, जिसमें प्रेम, प्यार के साथ आपसी रिश्तों का तानाबाना है और ‘किक-2’ पूरी तरह से बेसिर पैर की फिल्म है। इस फिल्म को सलमान खान क्योंकर कर रहे हैं, यह हमारे सोच से बाहर का विषय है।

bollywood,bobby deol,Salman Khan,race 3,race 3 movie,race 3 film,race 3 songs,download race 3,kick 2,kick 2 movie,kick 2 film,kick 3 songs,download kick 3,housefull 4,bharat

बॉबी देओल के करियर को पूरी तरह से सलमान खान उभार दिया है जब सब कुछ बॉबी के हाथ में है। यदि वे इन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित करने में सफल रहे तो निश्चित रूप से उन्हें उनकी दूसरी पारी में और कई फिल्में करने को मिल सकती हैं। ऐसा नहीं हो पाता है तो फिर उनके करियर को कोई नहीं बचा सकता है यहाँ तक कि सलमान खान भी। सारा दारोमदार अब बॉबी और उनके दर्शकों पर निर्भर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह