न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेलर लांच के दौरान इमोशनल हुए बॉबी देओल, पापा धर्मेन्द्र और सनी को लेकर कही यह बात...

बॉल‍िवुड ऐक्‍टर धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल एक बार फ‍िर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Aug 2018 2:33:06

ट्रेलर लांच के दौरान इमोशनल हुए बॉबी देओल, पापा धर्मेन्द्र और सनी को लेकर कही यह बात...

बॉल‍िवुड ऐक्‍टर धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल एक बार फ‍िर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें तीनों देओल ने रंग जमाया हुआ है। मजेदार बात यह है कि इस दफा फिल्म में सलमान खान, रेखा और सोनाक्षी सिन्हा भी देओल्स के साथ आॅडियंस को गुदगुदाते हुए नजर आने वाले हैं। 'यमला पगला दीवाना' 2011 में र‍िलीज हुई थी जो क‍ि बड़ी ह‍िट साब‍ित हुई थी। इसके बाद 2013 में फ‍िल्‍म का दूसरा पार्ट र‍िलीज क‍िया गया था। इसे भी दर्शकों से ठीक-ठाक र‍िस्‍पॉन्‍स म‍िला था।

अब एक बार फिर 'यमला पगला दीवाना फिर से' के जरिए देओल फैमिली लोगों को हंसाने के लिए तैयार नजर आ रही है। हालांकि, यह बात और है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान देओल फैमिली जरा इमोशनल नजर आए। खासकर बॉबी देओल। हाल ही में आई 'रेस 3' की सफलता से बॉबी देओल सहित उनके बड़े भाई सनी देओल और पापा धर्मेंद्र काफी खुश नजर आए। फिल्म 'यमला पगला दीवाना से' के ट्रेलर लॉन्च के बाद जब सवाल जवाब की प्रक्रिया शुरू हुई तो बातों-बातों में धर्मेंद्र जी ने कहा कि बॉबी अपना ध्यान रखने लगे हैं। जब भी पूछो तो बॉबी हमेशा जिम में होते हैं और एक्सरसाइज करते रहते हैं। यह सुनकर उन्हें बहुत खुशी मिलती है।

पापा धर्मेन्द्र के द्वारा अपनी तारीफ सुनने के बाद बॉबी देओल बड़े ही इमोशनल हो गए और कहा कि जब भी वह अपने पापा और बड़े भाई को काम करते हुए देखते हैं तो वह और मोटिवेट हो जाते है। इसके बाद ढेर सारे सवाल जवाब हुए, लेकिन बॉबी देओल पूरे कार्यक्रम के दौरान इमोशनल ही नजर आए। बता दें यमला पगला दीवाना फिर से के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिससे पूरी देओल फैमिली काफी खुश है।

वापसी के लिए सलमान खान को धन्यवाद

बॉबी देओल के काम को पिछली कई फिल्मों से सराहना मिली है जिसमें यमला पगला दीवाना, यमला पगला दीवाना 2, पोस्टर बॉयस और फिर रेस 3 और अब यमला पगला दीवाना फिर से सभी फिल्मों में बॉबी का काम काबिल-ए-तारीफ नजर आया है, लेकिन बॉबी हमेशा से अपनी वापसी के लिए सलमान खान को धन्यवाद देते रहे हैं। वहीं स्टेज पर जब तीनो देओल मौजूद थे तब देखकर यह समझ में आया कि उनकी मोटिवेशन और काम पर जबरदस्त वापसी की वजह उनका अपना परिवार भी है। धर्मेंद्र जी ने कहा कि सलमान खान बहुत ही अच्छे एक्टर होने के साथ अच्छे इंसान हैं और इमोशनल भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक