न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे स्पेशल : हॉरर जगत की 'मल्लिका' बिपाशा बसु का 40वां जन्मदिन

हिंदी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा सफल हॉरर फिल्में देने वाली बिपाशा बासु सात जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Jan 2018 9:43:09

बर्थडे स्पेशल : हॉरर जगत की 'मल्लिका' बिपाशा बसु का 40वां जन्मदिन

हिंदी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा सफल हॉरर फिल्में देने वाली बिपाशा बासु सात जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। 7 जनवरी 1978 को नई दिल्ली के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मीं बिपाशा बासु तीन बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। उनके परिवार में उनकी एक बड़ी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता हैं।

कोलकाता से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी कर बिपासा बासु ने 1996 में कोलकता से ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उसी दौरान कोलकाता में उनका मिलना अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुआ, जिन्होंने बिपाशा को गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और वहीं से बिपाशा की किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्होंने वह प्रतियोगिता जीत ली।

प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद बिपाशा को विनोद खन्ना ने अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'हिमालयपुत्र' में लॉन्च करने का फैसला किया लेकिन अपनी कम उम्र के कारण बिपाशा ने किरदार निभाने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने 2001 में अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में आगाज किया। फिल्म में वह अक्षय कुमार की सह कलाकार थीं। 'अजनबी' में बिपाशा नकारात्मक भूमिका में दिखाई दीं। प्रतिभा की धनी बिपाशा को फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार श्रेणी में नामांकित किया गया।

bollywood,bipasha basu,bipasha basu birthday,bipasha basu love story,bipasha basu condom advertisement,gossips,entertainment

इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म 'जिस्म' में अपने अभिनय से दर्शकों और निर्देशकों को चकित कर देने वाली बिपाशा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'जिस्म' में बिपाशा के सह कलाकार अभिनेता जॉन अब्राहम थे। फिल्म के साथ साथ बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म के साथ दोनों की जोड़ी भी उस वक्त की सफल जोड़ी साबित हुई।

बिपाशा बसु ने अब तक लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमे हॉरर फिल्मों के अलावा संजीदा फिल्म 'कॉरपरेट', कॉमेडी फिल्में 'नो एंट्री', 'फिर हेरा फेरी', 'ऑल द बेस्ट फन बिगेन', 'बचना ए हसीनो', 'धूम-2', 'रेस', 'आत्मा' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में खुद को स्थापित किया है।

bollywood,bipasha basu,bipasha basu birthday,bipasha basu love story,bipasha basu condom advertisement,gossips,entertainment

बिपाशा बसु की प्रेम कहानी

फिल्म जगत में बिपाशा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा और मीडिया में उनकी प्रेम कहानी कई बार सुर्खियों में रही।

* फिल्म 'राज' से शुरू हुआ उनके करियर के शुरुआती दौर में ही उनका नाम अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा। डीनो के साथ वह कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'राज', 'गुनाह', 'रक्त ' फिल्में शामिल हैं। लेकिन इन दोनों की जोड़ी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों कुछ ही दिन बाद अलग हो गए।

bollywood,bipasha basu,bipasha basu birthday,bipasha basu love story,bipasha basu condom advertisement,gossips,entertainment

* डीनो के बाद बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा। दोनों की सफल जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती थी और दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया और दोनों अलग-अलग हो गए।

bollywood,bipasha basu,bipasha basu birthday,bipasha basu love story,bipasha basu condom advertisement,gossips,entertainment

* इस कड़ी में अगला नाम हरमन बावेजा का है जिनके साथ बिपाशा की सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन शादी तक पहुंचते पहुंचते बिगड़ गयी और बिपाशा फिर से अकेली हो गईं।

bollywood,bipasha basu,bipasha basu birthday,bipasha basu love story,bipasha basu condom advertisement,gossips,entertainment

* इसके बाद राणा दग्गुबत्ती और करण सिंह ग्रोवर का नाम आता है। बिपाशा ने करण के साथ हॉरर फिल्म आलोन में काम किया था, जहां सेट के बाद दोनों कई जगह घूमते हुए दिखाई दिए थे। जिसके कुछ दिनों बाद बिपाशा ने कई बार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी और करण की तस्वीरें पोस्ट की और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

bollywood,bipasha basu,bipasha basu birthday,bipasha basu love story,bipasha basu condom advertisement,gossips,entertainment

बिपाशा और करण विवादित कंडोम एड शूट

हाल ही में बिपाशा और करण ने एक कंडोम एड शूट किया था जिसपर खासा विवाद हुआ था। बिपाशा ने इस ऐड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और लिखा था, "हमारा देश एक ऐसा देश है जो जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है। हमारे समाज में अब भी सेक्स और कंडोम को लेकर असंगतियां हैं। बस वास्तविकता को नहीं मानते हैं। चलिए बात करते हैं और पढ़ते हैं और सीखते हैं उन चीजों के बारे में जिनके साधारण से इस्तेमाल से बचाव किया जा सकता है।"

वह ब्रांड और उत्पादों की एक प्रमुख सेलिब्रिटी एंडोसर्स है, और बिपाशा नारीवाद और पशु अधिकार जैसे मुद्दों के बारे में बड़ी मुखरता से अपनी बात रखने वाली व्यक्ति के रूप में जानी जाती हैं।

बिपाशा ने 'राज', 'राज-3', 'क्रीचर-3डी', 'अलोन' सरीखी हिंदी हॉरर फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर