न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'स्‍त्री' : नया गाना रिलीज, रैपर बादशाह के साथ हवेली पर आने का इनविटेशन दे रही हैं कृति सेनन, देखे वीडियो

दरअसल यह स्‍त्री का आइटम नंबर है और कृति सेनन पहली बार किसी फिल्‍म में आइटम नंबर करती नजर आ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 3:24:40

'स्‍त्री' : नया गाना रिलीज, रैपर बादशाह के साथ हवेली पर आने का इनविटेशन दे रही हैं कृति सेनन, देखे वीडियो

फिल्‍म 'बरेली की बर्फी' के बाद राजकुमार राव Rajkumar Rao और कृति सेनन Kriti Sanon की जोड़ी एक बार फिर अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री Stree’ के जरिये परदे पर नज़र आने वाली है। अभी तक फिल्म के जितने भी टीजर, ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं, वो दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता जगाने में कामयाब हुए हैं। फिल्म दिलचस्प नजर आ रही है। ऐसे में अब इस फिल्म का एक और गाना रिलीज़ किया गया है। वैसे तो इस फिल्म की हीरोइन श्रद्धा कपूर Shraddha kapoor है लेकिन इस गाने में राजकुमार राव कृति सेनन के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। 'स्‍त्री' के इस नए गाने में रैपर बादशाह Badshah भी रैप करते नजर आ रहे हैं। 'आओ कभी हवेली पे...' काफी फेमस डायलॉग है और अब इसे गाने में इस्‍तेमाल किया गया है। दरअसल यह स्‍त्री का आइटम नंबर है और कृति सेनन पहली बार किसी फिल्‍म में आइटम नंबर करती नजर आ रही हैं।

इस गाने का वीडियो भी काफी मजेदार है। इस गाने को बड़ी ही खूबसूरती के साथ हॉरर थीम पर शूट किया गया है। गाने की शुरुआत में एक कंकाल सितार बजा रहा है और इसके बाद डमी बनी नजर आ रही कृति खूबसूरत महिला में बदल जाती हैं। गानें में कृति हवेली पर आने का इनविटेशन दे रही हैं। गाने में कुछ जगहों पर कृति कंकाल के साथ वाइन पीती हुई भी नजर आ रही है। इसके अलावा राजकुमार राव भी भूतों के गेटअप में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाना दिलचस्प है और इसकी कोरियोग्राफी भी मजेदार है। इस गाने को बादशाह, निकिता गांधी और सचिन-जिगर ने गाया है। आप भी देखें 'स्‍त्री' का यह मजेदार गाना।

बता दें कि 'स्‍त्री' फिल्‍म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को चंदेरी को बैकड्रॉप में रखकर सच्ची घटनाओं को आधार बनाकर लिखा गया है। फिल्म में आदमी रहस्यमई ढंग से गायब होने लगते हैं। फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्‍म में राजकुमार राव के साथ फिर से एक्‍टर पंकज त्रिपाठी का भी जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्‍म 31 अगस्‍त को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक