न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बागी 2 कि सफलता के बाद दिशा पाटनी ने किया बड़ा खुलासा, कहा - अपने सपने पुरे करने के लिए अक्सर करती थी ऐसा

बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह आई बागी-2 की सफलता ने दिशा पटानी के लिए बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 12:22:43

बागी 2 कि सफलता के बाद दिशा पाटनी ने किया बड़ा खुलासा, कहा - अपने सपने पुरे करने के लिए अक्सर करती थी ऐसा

बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह आई बागी-2 की सफलता ने दिशा पटानी के लिए बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। शुक्रवार और शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली इस फिल्म ने तीसरे दिन लम्बी उछाल लेते हुए स्वयं को 75 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

रविवार को देर रात को अनाधिकृत तौर पर ट्रेड का विश्लेषण करने वाले विश्लेषकों का अनुमान है कि इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। ज्ञातव्य है कि इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ और दूसरे दिन 20.40 करोड़ के कारोबार से 45.50 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,baaghi 2,disha patani,mumbai,baaghi 2 movie,baaghi 2 film,baaghi 2 songs,download baaghi 2

वही हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दी एक इंटरव्यू में दिशा पटानी ने बताया कि वह जब मुंबई आईं थी तो उनके पास सिर्फ 500 रुपए थे और उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कई ऑडिशन्स दिए। उन्होंने बताया कि वह अक्सर टीवी कमर्शियल के ऑडिशन्स देने जाती थीं।

bollywood,baaghi 2,disha patani,mumbai,baaghi 2 movie,baaghi 2 film,baaghi 2 songs,download baaghi 2

बागी-2 से पूर्व दिशा पटानी एकमात्र फिल्म ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। हाल ही में दिशा ने बताया कि वह पहले किसी और फिल्म से डेब्यू करने वाली थी लेकिन उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। दिशा ने बताया -'किसी कारण से मुझे नहीं लिया गया। उस वक्त मैं और मजबूत हो गई थी। मुझे ऐसा लगता है जब आपमे कोई कमी हो तो उसे दूर करने के लिए और मेहनत करनी चाहिए।'

bollywood,baaghi 2,disha patani,mumbai,baaghi 2 movie,baaghi 2 film,baaghi 2 songs,download baaghi 2

दिशा ने अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने कहा - 'मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थी। एक कॉलेज वाली लड़की के लिए नए शहर में आना आसान नहीं होता। मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।' इसके साथ ही दिशा ने कहा - 'मैं ऑडीशन के लिए जाती थी। यही सोचती थी कि अगर काम नहीं मिला तो घर का किराया कैसे दूंगी। आपको बता दें, बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा ने तेलगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की।

bollywood,baaghi 2,disha patani,mumbai,baaghi 2 movie,baaghi 2 film,baaghi 2 songs,download baaghi 2

वही अब खबरे आ रही है कि बागी 2 कि सफलता के बाद साजिद नाडियाडवाला ने दिशा को अपनी पहली 3डी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल-4 का प्रस्ताव दिया है। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान करने जा रहे हैं, जिन्होंने इसकी पहली दो कडिय़ों का निर्देशन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल