न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#Metoo पर आयुष्मान खुराना की पत्नी का नया खुलासा, कहा - रिश्तेदार होते हैं असली वहशी

देश में चल रहे #Metoo कैंपेन के तहत महिलाओं ने खुलकर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में सभी से शेयर किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Oct 2018 11:34:55

#Metoo पर आयुष्मान खुराना की पत्नी का नया खुलासा, कहा - रिश्तेदार होते हैं असली वहशी

देश में चल रहे #Metoo कैंपेन के तहत महिलाओं ने खुलकर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में सभी से शेयर किया। जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े बड़े नाम सामने आए और अब इन दिग्गज हस्तियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जा रहा है। वही अब इस कैंपेन पर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कहा है कि असली वहशी (रियल क्रीप्स) रिश्तेदार ही हो सकते हैं। बचपन में यौन उत्पीड़न का सामना कर चुकीं 35 साल राइटर और डायरेक्टर ने ट्विटर पर एक लंबे पोस्ट के माध्यम से अपनी स्टोरी शेयर की।

ताहिरा कश्यप Tahira Kashyap ने ट्वीट कर कहा, "मुझे करीब 20 साल बाद शांति मिली, जब मैंने इसे अपने पति और परिजनों के साथ साझा किया। अक्सर करीबी लोग, विशेषकर रिश्तेदार (जिन पर आप विश्वास करते हैं) आपकी जिंदगी में असली वहशी (रियल क्रीप्स) होते हैं। मुझे पता है कि (यौन) उत्पीड़न होने पर कैसा महसूस होता है, बरसों तक यह अंदर बसा रहता और उसे याद करने पर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।"

bollywood,ayushmann khurrana,tahira kashyap,metoo,metoo campaign,metoo movement

कश्यप ने कहा कि वह शारीरिक स्पर्श से डरने लगी थीं और कहा कि वह आयुष्मान ही हैं जिन्होंने प्यार और धैर्य के साथ उनके घाव भरे। उन्होंने कहा, "जब मैंने अपने पति (उस वक्त प्रेमी) के साथ डेटिंग शुरू की थी तो मैं शारीरिक स्पर्श से काफी डरी हुई थी, मैं शारीरिक निकटता के हर कदम पर रोया करती थीं। उनके प्यार और धैर्य ने मुझे संभाला।" ताहिरा ने कहा कि पहले बच्चे के जन्म के बाद तक भी उस पीड़ा की यादें मुझे डराया करती थीं।

bollywood,ayushmann khurrana,tahira kashyap,metoo,metoo campaign,metoo movement

उन्होंने कहा, "मेरे पहले बच्चे के बाद भी मेरे सीने पर भारी बोझ बना हुआ था। उस पीड़ा की यादें मुझे डराया करती थीं और इसलिए मैंने अपनी बचपन की पीड़ा को अपने पति और परिजनों को बताने का फैसला किया।" ताहिरा ने कहा कि मी टू केवल चर्चित चेहरों के लिए नहीं है और उन्हें लगता है कि सभी क्षेत्रों की महिलाओं को उन पुरुषों को सामने लाने में शर्म नहीं आनी चाहिए, जिन्होंने अपनी सीमाएं पार कीं। 'टॉफी' फिल्म की डायरेक्टर ने 'मी टू' अभियान में पुरुषों के हिस्सा लेने और महिलाओं को सच बोलने के लिए हौसला देने की सराहना की।

bollywood,ayushmann khurrana,tahira kashyap,metoo,metoo campaign,metoo movement

#MeToo पर कृति सेनन ने उठाए सवाल, कहा- किसी निष्कर्ष पर कोई कैसे पहुंचेगा

'बरेली की बर्फी' की एक्ट्रेस कृति सेनन Kriti Sanon ने रविवार को लोगों से यौन शोषण के खिलाफ 'MeToo' अभियान को जिम्मेदारी के साथ संभालने और अपनी गुमनामी के कारण अभियान को कमजोर नहीं करने का आग्रह किया। कृति का मानना है कि किसी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने से पहले पुरुष और महिला को अपनी पहचान उजागर करनी चाहिए। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा, "क्या होगा जब किसी के खिलाफ एक 'गुमनाम लड़की' की 'मी टू' कहानी सामने आएगी? क्या हम उस पर आसानी से विश्वास कर लेंगे और वह भी बिना जाने कि वह लड़की कौन है या वास्तव में है भी या नहीं? किसी निष्कर्ष पर कोई कैसे पहुंचेगा? क्या यह सही है कि पीड़िता के नाम के बिना ही आई मी टू कहानी के आरोपी को 'दोषी' मान लिया जाए? क्या मीडिया को ऐसी कहानियों को दिखाना चाहिए?"

कृति के मुताबिक, बिना पहचान की कहानी किसी का नाम और करियर दोनों खराब कर सकती है। इसलिए उन्होंने सभी से 'मी टू' अभियान को जिम्मेदारी के साथ संभालने और इसके लिए वैधानिक तरीका तलाशने को कहा है। 28 साल की एक्ट्रेस ने कहा, "वह लोग जो अपनी मी टू कहानियां साझा करना चाहते हैं, उन सभी महिलाओं और पुरुषों को अपने नामों व चेहरों के साथ खुले में आना चाहिए। या फिर मुकदमा और कानूनी मामला दाखिल करना चाहिए ताकि मामले की जांच हो सके और मी टू अभियान न कमजोर हो सके और न इसका दुरुपयोग हो सके।" कृति ने उन लड़कियों की सराहना की, जिन्होंने लोगों के सामने अपनी उत्पीड़न की कहानियों के बारे में बोला। उन्होंने कहा कि मी टू अभियान लोगों में कुछ भी गलत करने से पहले डर लाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक