न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सुई धागा' की दूसरे दिन की कमाई में हुआ 40-45% का इजाफा, दो दिन में कमाये इतने करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेड इन इंडिया' कैम्पेन पर आधारित वरुण-अनुष्का की फिल्म सुई धागा ने दो दिनों में 20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Sep 2018 10:54:05

'सुई धागा' की दूसरे दिन की कमाई में हुआ 40-45% का इजाफा, दो दिन में कमाये इतने करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेड इन इंडिया' कैम्पेन पर आधारित वरुण-अनुष्का की फिल्म सुई धागा ने दो दिनों में 20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है। उम्मीद है रविवार, सोमवार और मंगलवार (2 अक्टूबर गांधी जयंति) का सीधा फायदा फिल्म के कारोबार पर देखने को मिलेगा। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये कमाए। जबकि शनिवार को फिल्म की कमाई में 40-45% का इजाफा देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 'सुई धागा' ने रिलीज के दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 30 करोड़ के बजट में तैयार हुई यह फिल्म उम्मीद है की रविवार को अपनी लागत निकालने में कामयाब रहेगी। इसे लगभग 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

फिल्म के बारे में बात करें तो 'सुई धागा' के डायरेक्टर शरत कटारिया 'दम लगाके हईशा' के बाद फिर से देसी कहानी लेकर लौटे। 'दम लगाके हईशा' में एक अलग ही दुनिया रचने वाले शरत कटारिया Sharat Kataria 'सुई धागा Sui Dhaaga' में वो पैनापन नहीं ला सके, जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने किरदारों को परदे पर निभाने की भरपूर कोशिश की है, लेकिन उनके साथ उस तरह का कनेक्शन नहीं बन पाता है जैसी 'दम लगाके हईशा' के आय़ुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर के साथ बना था। इस तरह 'सुई धागा' को देखकर यही लगता है कि 'सब बढ़िया नहीं है' हालांकि वरुण धवन तो यही कहते हैं कि "सब बढ़िया है।'

bollywood,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga,sui dhaaga box office collection,sui dhaaga box office report

वरुण-अनुष्का के लिए जरूरी है ‘सुई धागा’ की सफलता

इन दोनों ही सितारों की पिछली फिल्में ‘अक्टूबर’ और ‘परी’ बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। वरुण धवन की सफलता का प्रतिशत लगभग 99 प्रतिशत है। उनके 7 साल के करियर में एक मात्र ‘दिलवाले’ ऐसी निकृष्ट फिल्म रही है, जिसे दर्शकों ने अस्वीकार कर दिया था। हालांकि शाहरुख खान और काजोल ने इसमें मुख्य भूमिका अभिनीत की थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी वरुण धवन की इस फिल्म ने निकृष्ट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

वहीं दूसरी ओर अपने 10 साल के करियर में अनुष्का शर्मा ने सफलता के साथ असफलता का स्वाद भी चखा है। उनके द्वारा निर्मित उनकी पिछली फिल्म ‘परी’ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 30 करोड़ का कारोबार करने में सफल हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने सैटेलाइट, म्यूजिक, डिजिटल अधिकारों के जरिए अपनी लागत निकालने में सफलता प्राप्त कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक