न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Movie Review: ‘ममता-मौजी’ के संघर्ष की दास्तान : ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’

शरत कटारिया के निर्देशन में बनी यशराज फिल्म्स की ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ शुक्रवार यानी 28 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Sep 2018 8:42:14

Movie Review: ‘ममता-मौजी’ के संघर्ष की दास्तान : ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’

शरत कटारिया के निर्देशन में बनी यशराज फिल्म्स की ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ शुक्रवार यानी 28 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होने जा रही है। अपनी घोषणा के समय से सुनियोजित तरीके से प्रचारित की गई इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अभिनीत इस फिल्म को देश के 2500 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। सिनेमाई परदे पर वरुण धवन Varun Dhawan और अनुष्का शर्मा Anushka Sharma ने अपने करियर में कमोबेश हर फिल्म सफल दी है। इस फिल्म की सफलता को लेकर यह दोनों सितारे आशान्वित नजर आ रहे हैं। इन दोनों सितारों को उम्मीद है कि ‘सुई धागा’ अपनी विषय-वस्तु, निर्देशन, गीत-संगीत और उनके अभिनय के बूते पर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में कामयाब होगी। साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 70 से 80 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

bollywood,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga,sui dhaaga movie review

वही अगर हम फिल्म की कहानी की बात करे तो यह एक आम आदमी के संघर्ष की कहानी है। (वरुण धवन) मौजी पत्नी (अनुष्का शर्मा) ममता संग अपने सपनों की दुनिया को सच करने निकल पड़ता है। ममता और मौजी दोनों की कुछ वक्त पहले ही शादी हुई है। मौजी जहां काम करता है वह काम और जगह दोनों ममता को थोड़ी-अजीब लगती है। ऐसे में ममता मायूस हो जाती है। ममता मौजी को अपना खुद का कुछ करने के लिए कहती है। मौजी एक टैलेंटेड व्यक्ति है जिसके बाप-दादा कारीगरी जानते थे। ऐसे में मौजी और ममता दोनों मिलकर सिलाई का काम शुरू करते हैं। अपने काम को दोनों मिलकर कड़ी मेहनत के साथ करते हैं और सफल होते हैं। इस बीच उनके जीवन में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। लेकिन मौजी ममता हर दिक्कत को हंसते-मुस्कुराते पार कर जाते हैं। फिल्म में वरुण का लुक बेहद आम है। वरुण के लुक को एक व्यक्ति (पेशे से दर्जी) को देख कर दिया गया। फिल्म ‘दम लगाके हइशा’ में कपड़ों की सिलाई करने वाले व्यक्ति को देख कर वरुण को ये गेटअप दिया गया।

bollywood,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga,sui dhaaga movie review

डायरेक्टर शरत कटारिया की फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ में नूर नाम के टेलर ने गारमेंट्स मेकर के तौर पर काम किया। यही वह टेलर हैं जो कि वरुण के किरदार ‘मौजी’ के लुक की इंस्पिरेशन हैं।

वरुण-अनुष्का के लिए जरूरी है ‘सुई धागा’ की सफलता

इन दोनों ही सितारों की पिछली फिल्में ‘अक्टूबर’ और ‘परी’ बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। वरुण धवन की सफलता का प्रतिशत लगभग 99 प्रतिशत है। उनके 7 साल के करियर में एक मात्र ‘दिलवाले’ ऐसी निकृष्ट फिल्म रही है, जिसे दर्शकों ने अस्वीकार कर दिया था। हालांकि शाहरुख खान और काजोल ने इसमें मुख्य भूमिका अभिनीत की थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी वरुण धवन की इस फिल्म ने निकृष्ट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga,sui dhaaga movie review

वहीं दूसरी ओर अपने 10 साल के करियर में अनुष्का शर्मा ने सफलता के साथ असफलता का स्वाद भी चखा है। उनके द्वारा निर्मित उनकी पिछली फिल्म ‘परी’ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 30 करोड़ का कारोबार करने में सफल हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने सैटेलाइट, म्यूजिक, डिजिटल अधिकारों के जरिए अपनी लागत निकालने में सफलता प्राप्त कर ली थी।

डीएनए के मुताबिक, वरुण कहते हैं- नूर मेरे 3 महीने तक ट्रेनर बनकर रहे। उन्होंने इस किरदार को निभाने में मेरी बहुत मदद की। मैं उनकी हर बात मानता था। वह मुझे छोटी-छोटी बाते सिखाते। उन्होंने मुझे सिलने की कला सिखाई। साथ ही मुझे स्क्रीन पर असल का टेलर बनने में बहुत मदद की। ‘सुई धागा’ में जो भी दिख रहा है वह सब असल दिखाया गया है। ऐसे में ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया है। इसी के जरिए वह हमें बहुत प्यार दे रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि लोगों को मेरा लुक फिल्म में बहुत पसंद आया। इसका सारा क्रेडिट दर्शन को जाता है। वहीं नूर ने मेरे इस कैरेक्टर पर अपनी एक खास छाप छोड़ी है।’

bollywood,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga,sui dhaaga movie review

पहला दिन 11 करोड़, 3 दिन 40 करोड़!

अनाधिकृत रूप से बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि ‘सुई धागा’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से ज्यादा कारोबार करने में सफल होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन 11-12 करोड़ की ओपनिंग लेकर तीन दिन में 40 करोड़ का कारोबार करते हुए अपनी लागत वसूलने के साथ-साथ मुनाफे की ओर अग्रसर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक