न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंद हुई अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मंटेना की कंपनी 'फैंटम', दे चुके है कई हिट फ़िल्में

हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाली फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘फैंटम’ अब बंद हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Oct 2018 2:11:23

बंद हुई अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मंटेना की कंपनी 'फैंटम', दे चुके है कई हिट फ़िल्में

हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाली फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘फैंटम’ अब बंद हो गई है। फैंटम की स्थापना अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मंटेना ने तकरीबन 7 साल पहले की थी। इस बीच प्रोडक्शन हाउस ने कई यादगार फिल्में भी दी, लेकिन अब इसके चारों पार्टनर ने कंपनी को बंद करने का सामूहिक फैसला लिया है। फैंटम प्रोडक्शन कंपनी बैनर तले बनीं हर फिल्म के शुरू होने से पहले 'फ से फैंटम' आवाज सुनाई देती थी लेकिन अब ये कभी नहीं सुनाई देगी। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ही अनुराग कश्यप ने कल्ट कही जाने वाली 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' सीरीज बनाई तो विक्रमादित्य मोटवानी ने 'लुटेरा' और ' विकास बहल ने 'क्वीन' जैसी यादगार फिल्म का निर्माण किया। अब इन चारों फिल्मकारों ने अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है। फैंटम के बंद होने से जहां इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्मों के प्रशंसकों को झटका लगा है, वहीं यह फैसला इन चारों पार्टनर के लिए भी मुश्किल ही रहा है। इसकी झलक भी दरअसल अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के ट्वीट में नजर आ रही है।

bollywood,phantom,anurag kashyap,vikramaditya motwane,vikas bahl

विक्रमादित्य मोटवानी ने एक ट्वीट के जरिए फैंटम के बंद होने की घोषणा करते हुए लिखा है- 'विकास, मधु, अनुराग और मैंने फैंटम में अपनी पार्टनरशिप खत्म कर अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। अभी तक की यह पार्टनरशिप मेरी जिंदगी की काफी शानदार, महान और क्रेजी यात्रा की तरह रही है। ये मेरे तीन पार्टनर मेरी फैमिली की तरह रहे हैं, जिन्होंने हर वक्त मेरा साथ दिया। मैं पिछले 7 सालों तक एक-दूसरे का सपोर्ट करने के लिए उनका जितना भी शुक्रिया अदा करूं वह कम होगा। उम्मीद करता हूं कि जब आगे अच्छा वक्त आएगा तब हमारे रास्ते जरूर एक-दूसरे से टकराएंगे।' विक्रमादित्य के इस ट्वीट से जाहिर है कि उनके लिए फैंटम को बंद करने का फैसला आसान नहीं रहा है। कुछ ऐसा ही अनुराग कश्यप के ट्वीट से भी झलक रहा है।

अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर लिखा- 'फैंटम एक सपना था, एक बहुत सुंदर सपना और हर सपने का अंत होता ही है। हमने अपना बेस्ट दिया इसमें हम सफल भी हुए और असफल भी रहे। ..लेकिन मुझे यकीन है कि हम इससे मजबूती से उबरेंगे और अपने-अपने रास्तों पर बुद्धिमता से चलकर अपने सपने पूरे करेंगे। हम एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।'

आपको बता दें फैंटम फिल्म्स का निर्माण साल 2011 में हुआ था और साल 2015 में इस कंपनी की 50 फीसदी साझेदारी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने खरीद ली थी। इसके बाद से ही सभी पार्टनर्स रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ ही काम करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक