न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 साल बाद बनने जा रहा है इस फिल्म का सीक्वल, एक बार फिर साथ नजर आएंगे अर्जुन-करीना

साल 2007 में आई डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' को उस समय न केवल पसंद किया गया बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Aug 2018 12:57:30

11 साल बाद बनने जा रहा है इस फिल्म का सीक्वल, एक बार फिर साथ नजर आएंगे अर्जुन-करीना

साल 2007 में आई डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' को उस समय न केवल पसंद किया गया बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। अब इस फिल्म के रिलीज होने के 11 साल बाद इसके सीक्वल के लिए कमर कसी जा रही है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट डायरेक्टर बसु ने पूरी कर ली है। वो खुद ही इस फिल्म को प्रोड्यूस, डायरेक्ट और स्क्रिप्टिंग करने वाले हैं। जिसमें से स्क्रिप्टिंग का काम पूरा हो चुका है और अब डायरेक्टर कास्टिंग की तैयारी कर रहे हैं।

bollywood,anurag basu,arjun kapoor,Kareena Kapoor,life in a metro sequel

डीएनए की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की एंट्री हो सकती है। पोर्टल को सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। सूत्र ने बताया है, ‘करीना कपूर खान इस फिल्म में दिखाई जाने वाली एक कहानी में लीड रोल प्ले करेंगे और इसी के एक प्लॉट में अर्जुन कपूर भी होंगे। हालांकि जहां तक अभी पता लगा है दोनों का ट्रेक एक नहीं होगा।’

bollywood,anurag basu,arjun kapoor,Kareena Kapoor,life in a metro sequel

आपको बता दें कि 'लाइफ इन ए मेट्रो' में शरमन जोशी, कंगना रानाउत, इरफान खान, कोंकणा सेन, शिल्पा शेट्टी, साइनी अहूजा व केके मेनन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वहीं बात करें करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी इससे पहले फिल्म की एंड का में नजर आ चुकी है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी।

bollywood,anurag basu,arjun kapoor,Kareena Kapoor,life in a metro sequel

याद दिला दें कि साल 2007 में रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में फिल्म में 4 कहानियां दिखाई गई थी। ये फिल्म शहर में रहने वाले 4 युवाओं की कहानी बयां कर रही थी। अब इसी अनुभव को एक बार फिर दोहराने की तैयारी है।

इस फिल्म को न सिर्फ क्रिटिक्स से तारीफें मिली थी बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन किया था। बता दें कि अनुराग बसु को प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी अजय देवगन की फिल्म को डायरेक्ट करने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने इसके लिए दिलचस्पी अपनी इसी फिल्म के चलते नहीं दिखाई थी। फिल्म में एक बार फिर अनुराग के करीबी संगीतकार प्रीतम ही संगीत दे सकते है।

bollywood,anurag basu,arjun kapoor,Kareena Kapoor,life in a metro sequel

नोट करने वाली बात ये है कि मां बनने के बाद इंडस्ट्री में वापसी करने पर करीना कपूर खान का दर्शकों और फैंस ने खुलकर स्वागत किया है। उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की सक्सेस के बाद करीना को बढ़िया फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं और अब वो करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी अहम किरदार निभाने वाली है। वहीं, अर्जुन कपूर भी इस वक्त अपनी फिल्मों- नमस्ते इंग्लैंड, अर्जुन और पिंकी फरार, पानीपत और इंडियाज मोस्ट वांटेड में बिजी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक