न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर की राह पर अनिल कपूर, इस किरदार के लिए बढ़ाएंगे अपना वजन

एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) की मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त (Takht)’ में अनिल कपूर (Anil Kapoor) शाहजहां का किरदार निभाएंगे। इस रोल के लिए वह अपना वजन बढ़ाने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 12:23:13

आमिर की राह पर अनिल कपूर, इस किरदार के लिए बढ़ाएंगे अपना वजन

बॉलीवुड सितारे आजकल अपने किरदारों के लिए शरीर के साथ खासी छेड़छाड़ करते हैं। कभी मोटे होते हैं तो कभी पतले। आमिर खान को इस मामले में सबसे आगे रखा जाता है और अक्षय कुमार अपने शरीर के साथ किसी प्रकार का प्रयोग नहीं करते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि अब अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी अगली फिल्म के एक किरदार के लिए अपना वजन बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) की मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त (Takht)’ में अनिल कपूर (Anil Kapoor) शाहजहां का किरदार निभाएंगे। इस रोल के लिए वह अपना वजन बढ़ाने जा रहे हैं। बात करें करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘तख्त की तो इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। गौरतलब है कि करण जौहर वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बाद एक बार फिर से निर्देशकीय कैप पहनने जा रहे हैं। इस बार उन्होंने अपनी फिल्म में बॉलीवुड की युवा ब्रिगेड को शामिल किया है, एक मात्र उम्रदराज अनिल कपूर हैं। 9 अगस्त 2018 को करण जौहर ने अपनी अगली निर्देशकीय फिल्म ‘तख्त’ की घोषणा की थी। यह एक ऐतिहासिक मुगल दस्तावेज पर आधारित सच्ची कहानी है।

bollywood,anil kapoor,karan johar,takht,takht movie

अपनी स्टार कास्ट और बैनर की वजह से ऐतिहासिक फिल्म ‘तख्त’ चर्चा में आ चुकी है। कहा जा रहा था कि फिल्म की कहानी सच्ची ऐतिहासिक घटना पर आधारित है और पिछले दिनों करण ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, फिल्म इतिहास की कहानी पर ही आधारित है। फिल्म इतिहास की गरिमा को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। करण ने कहा, यह फिल्म सच्ची ऐतिहातिक घटना पर आधारित है। यह पूरी तरह इतिहास में मौजूद है और इसलिए इसे उस तरीके से बताना महत्वपूर्ण है, जिस तरीके से यह घटी है।

रणवीर सिंह जो कि पहले से करण जौहर की ‘सिम्बा’ में काम कर रहे हैं और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट उनकी ‘धडक़’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हैम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘टू स्टेट्स’, ‘डियर जिन्दगी’ में काम कर चुकी हैं और वे उनकी ‘तख्त’ के अतिरिक्त एक और फिल्म ‘कलंक’ में भी नजर आने वाली हैं। करीना कपूर खान करण जौहर की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाँ विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर ऐसे सितारे हैं जो करण जौहर के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं।

वर्ष 2020 में प्रदर्शित होने वाली ‘तख्त’ का स्क्रीन प्ले सुमित रॉय ओर संवाद हुसैन हरिड्रा ने लिखे हैं। जहाँ करण जौहर ‘तख्त’ के जरिये निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बतौर निर्माता उनकी—स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2, सिम्बा, केसरी, कलंक, ब्रह्मास्त्र और रणभूमि फिल्में उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही हैं। इनमें से रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ‘सिम्बा’ 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल