न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपर हिट तिकडी, 18 और 26 साल बाद एक साथ, शूटिंग शुरू

बॉलीवुड की लोकप्रिय जोडिय़ों में शुमार रही अनिल कपूर माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक बार फिर से परदे पर आने को तैयार है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 4:49:26

सुपर हिट तिकडी, 18 और 26 साल बाद एक साथ, शूटिंग शुरू

बॉलीवुड की लोकप्रिय जोडिय़ों में शुमार रही अनिल कपूर माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक बार फिर से परदे पर आने को तैयार है। अन्तिम बार 18 साल पूर्व राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘पुकार’ में एक साथ नजर आई यह जोड़ी 26 साल बाद निर्देशक इन्द्र कुमार के साथ काम करने जा रही है। इस जोड़ी से शनिवार से मुम्बई में इन्द्र कुमार की फिल्म ‘टोटल धमाल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इन्द्र कुमार ने इन दोनों को लेकर 26 वर्ष पूर्व फिल्म ‘बेटा’ का निर्देशन किया था, जिसके गीत ‘धक-धक करने लगा’ ने तूफान बरपा दिया था।

इस गीत के बारे में बात करते हुए इन्द्र कुमार ने मिरर से कहा, ‘बेटा’ की रिलीज से एक सप्ताह पहले ‘धक धक’ की शूटिंग हुई थी। फिल्म को सर्टिफिकेट दिया जा चुका था और इस गाने की वजह से सर्टिफिकेट में और सप्लिमेंट जोड़े गए। यह सब लास्ट मिनट में हुआ और गाने ने इतिहास रच दिया। जब हमने पहली बार इसे देखा तो हैरान रह गए।’

bollywood,anil kapoor,madhuri dixit,total dhamaal,total dhamaal movie,total dhamaal films,download total dhamaal

कुमार ने कहा, ‘फिल्म बेटा के 26 साल बाद हम तीनों साथ में शूटिंग कर रहे हैं और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म में यह दोनों पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं बता सकता कि इसमें अनिल कपूर का नाम अविनाश होगा और हम सभी उन्हें अवि कहकर बुलाया करते हैं।’

अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, पीतोबाश रविवार से शुरू होने वाले सॉन्ग की शूटिंग से जुड़ेंगे। वे लोग ‘धक धक गर्ल’ के साथ थिरकने को लेकर जरूर नर्वस होंगे, इसे लेकर उन्होंने कहा, ‘यदि मैं उनकी जगह रहता तो मैं भी नर्वस होता। अनिल और माधुरी ने साथ में कई फिल्में की हैं और इसलिए उन्हें नर्वस नहीं होना चाहिए, लेकिन बाकी सारे कास्ट जरूर डरेंगे।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल