न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर 'फन्ने खां' की धीमी शुरुआत, उम्मीद से कम रही पहले दिन की कमाई

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म ‘फन्ने खां’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Aug 2018 1:50:23

बॉक्स ऑफिस पर 'फन्ने खां' की धीमी शुरुआत, उम्मीद से कम रही पहले दिन की कमाई

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म ‘फन्ने खां’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और पहले दिन के आंकड़े उम्मीद से कम ही रहे हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म महज 2.1 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी है। हालांकि फिल्म की रिलीज़ से पहले ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म पहले दिन कम से कम 2.5 करोड़ रुपये की कमाई तो कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साथ में रिलीज हुई दो फिल्मों इरफान खान-दलकीर सलमान की फिल्म ‘कारवां’ और पन्नू-ऋषि कपूर स्टारर फिल्म ‘मुल्क’ से हुई टक्कर से मुश्किलें हुई और नतीजा फिल्म के कारोबार पर देखने को मिल रहा है। इन तीनों फिल्मों में दर्शकों के बीच एक फिल्म चुनने की समस्या थी और इसी का खामियाजा इन तीनों फिल्मों के कारोबार पर दिखेगा। बहरहाल ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ‘फन्ने खां’ की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा ट्वीट के जरिए जारी कर दिया है।

इससे पहले ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए पहले दिन अनिल कपूर की फिल्म के बढ़िया कमाई की उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा था, ‘अभी तक, फन्ने खां शुक्रवार को दोनों फिल्मों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन करती दिख रही है। क्योंकि फिल्म एक बेहतरीन स्टारकास्ट से सजी हुई है।अनिल, ऐश्वर्या, राजकुमार और दिव्या दत्ता पावरफुल एक्टर्स है, तो दर्शकों को ज्यादा अपनी ओर खींचेगी। ये पहले दिन करीब 2.5 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।’

bollywood,anil kapoor,aishwarya rai,fanne khan,rajkumar rao,fanne khan box office collection

हालांकि इस फिल्म को कड़ी टक्कर, तापसी और ऋषि कपूर की फिल्म ‘मुल्क’ से मिलती दिखाई दे रही है। फिल्म के रिव्यूज के अलावा दर्शकों से भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन ये अभी सिर्फ पहला दिन था और आने वाले ये दो दिनों की कमाई फिल्म का आगे का भाग्य तय करेगी। वैसे, आपको कौनसी फिल्म अच्छी लगी ये हमें कमेंट कर जरुर बताइएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक