न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोग आज हमे नोटिस कर रहे है वह सिर्फ Akshay सर की अंडरस्टैंडिंग की वजह से : अमित साध

जितनी तारीफ अक्षय, अपने को-एक्टर्स की करते नज़र आ रहे है, उतनी ही अच्छी बातें उनके को-एक्टर उनके बारे में कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 9:05:35

लोग आज हमे नोटिस कर रहे है वह सिर्फ Akshay सर की अंडरस्टैंडिंग की वजह से : अमित साध

15 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार 'Akshay Kumar' और मौनी रॉय 'Mouni Roy' की फिल्म ‘गोल्ड Gold' बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 25.25 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने अब तक 74.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अमित साध Amit Sadh, कुनाल कपूर, विनीत, सनी कौशल भी मुख्य किरदार में नज़र आये। जितनी तारीफ अक्षय, अपने को-एक्टर्स की करते नज़र आ रहे है, उतनी ही अच्छी बातें उनके को-एक्टर उनके बारे में कर रहे है।

अमित साध ने बताया कि वो अक्षय की बहुत रेस्पेक्ट करते है और साथ ही साथ उनके बहुत आभारी है कि फ़िल्म में होने के बावजूद अक्षय ने बाकी एक्टर्स को चमकने का मौका दिया। अमित बताते है, "मैं अक्षय सर की बहुत तारीफ करता हूं। हम सब उनके काम को जानते है। वह बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने हमें चमकने का मौका दिया। क्योंकि अगर आज लोग हमें नोटिस कर रहे है, हमारे बारे में बात कर रहे है तो, वह अक्षय सर की अंडरस्टैंडिंग की वजह से हैं। वरना इंडिया में बहुत कम ऐसा होता है कि एक सुपरस्टार की फ़िल्म में, आप दूसरे एक्टर को चमकते हुए देखते है। अक्षय सर काफी कूल है। मैं उनकी बहुत रेस्पेक्ट करता हूं।"

फ़िल्म गोल्ड में अमित साध रघुबीर प्रताप का किरदार निभाते दिखे, जो एक राज घराने परिवार से है। अमित साध ने कहा वह असल जिंदगी में अपने करैक्टर से बहुत अलग है। अमित बताते है ," मेरे और उस करैक्टर में कोई समानता नही है, मैं सड़को पे पला बड़ा हूं औऱ रघुबीर नवाबी है। पर वह किरदार निभा के बहुत अच्छा लगा। एक एक्टर के तौर पे आप, अपनी पर्सनालिटी अपने करैक्टर में डालते है, लेकिन रघुबीर के करैक्टर ने मुझे दिया है।"

bollywood,amit sadh,Akshay Kumar,mouni roy,gold

अपने हर किरदार से कुछ न कुछ सीखने वाले अमित साध, मेथड एक्टिंग में विश्वास रखते है। अमित, आमिर खान के बहुत बड़े फैन है और उनके मेथड एक्टिंग को फॉलो करते है। अमित ने बताया, "हर किसी का अपना मेथड होता है, मैं आमिर सर का बहुत बड़ा फैन हूं, उनके मेथड एक्टिंग का फैन हूं। कैसे आप, वह करैक्टर बन जाते है। यह मुश्किल है, एक टॉर्चर की तरह हैं। लेकिन मैं मानता हूं अगर आप वह करैक्टर बन जाते हैं तो फिर एक्टिंग करने में आसानी होती है। फिर वह जब लोग देखते है तो उन्हें एक्टिंग नही लगती रियल लगता है। तो मैं कोशिश कर रहा हूं। और फिर जब इतनी तारीफ हुई मेरी तो मुझे ओर हौसला मिला हैं। मैं ओर मेहनत कर रहा हूं।"

अमित ने कहा कि वो लोगों के रिस्पोंस से काफ़ी खुश है। वो कहते है, जब आप मेहनत करते है, 18 महीनों तक एक किरदार को दिन रात जीते है और जब वह फ़िल्म अच्छा करती हैं तो आपको यह तसल्ली होती है, बेहद खुशी होती हैं। वो कहते है, "मैं संतुष्ट तो नही हूं, पर मैं बहुत आभारी हूं उन लोगो को जो मेरी फ़िल्म देख रहे है, इतना प्यार दे रहे है, कॉम्प्लिमेंट कर रहे है।"

वो आगे कहते है, "लोग आपको मैसेज करते है, स्पेसिफिक चीज़े बताते है, की उन्हें यह अच्छा लगा, एक डायलॉग पसंद आया, इस लाइन पे रोंगटे खड़े हो गए, इस लाइन पे आंसू आये, खुशी आयी। तब बहुत अच्छा लगता है। मैं फैंस का शुक्रिया करूंगा।" रीमा कागती निर्देशित गोल्ड आज़ाद भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल की जीत की कहानी है।

बता दें, अक्षय कुमार की 'गोल्ड' को साल 2018 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है, जबकि 'सत्यमेव जयते' 5वीं पोजिशन पर है। 'बागी-2' को पछाड़ 'गोल्ड' ने लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर कब्जा किया। मालूम हो कि, 'गोल्ड' एक हॉकी खिलाड़ी के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसने स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल करके भारत का नाम गर्व से ऊपर किया था। इस फिल्म में भारत के लिए पहला गोल्ड का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की यात्रा को दर्शाया गया है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म से मौनी रॉय अपना डेब्यू कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक