न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डराने में असफल है ‘अमावस’ का ट्रेलर, नई तकनीक, पुरानी कहानी VIDEO

निर्देशक भूषण पटेल की आगामी फिल्म ‘अमावस’ का ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया है, जो कि एक हॉरर फिल्म है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 6:03:50

डराने में असफल है ‘अमावस’ का ट्रेलर, नई तकनीक, पुरानी कहानी VIDEO

हिन्दी में फिल्मों में पिछले कुछ वर्षों में कई हॉरर फिल्मों का निर्माण हुआ है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की है। कम बजट में बनी इन फिल्मों को दर्शकों के सीमित वर्ग ने सराहा और इन्होंने सफलता प्राप्त की। हालांकि इस मामले में भी दक्षिण भारतीय फिल्में बहुत आगे हैं। वहाँ पर भी हॉरर फिल्मों को बनाने का दौर जारी है और यह फिल्में सफल भी हो रही हैं।

निर्देशक भूषण पटेल की आगामी फिल्म ‘अमावस’ का ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया है, जो कि एक हॉरर फिल्म है। जिसमें सचिन जोशी और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हॉरर फिल्मों का अपना ही एक दर्शक वर्ग होता है, जो इन्हें पसन्द करता है। इन फिल्मों को देखने का आनन्द तभी आता है जब इसमें तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल किया जाता है। भूषण पटेल की ‘अमावस’ के ट्रेलर को देखकर इस बात का अहसास होता है कि उन्होंने इस फिल्म में तकनीक का इस्तेमाल बेहतरीन तरीके से किया है। भूषण इससे पहले दर्शकों को ‘1920 इवल रिर्टन’, ‘अलोन’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी फिल्में दे चुके हैं। इन फिल्मों के बाद एक बार फिर से भूषण पटेल ने डर का खौफनाक मंजर सामने खड़ा किया है। ट्रेलर देखने से साफ समझ आ रहा है कि यह फिल्म पिछली हॉरर फिल्मों से बहुत हद तक अलग और तकनीकी तौर पर मजबूत है।

ट्रेलर के बारे में बात करें तो इसमें एक पुराने घर में कैद आत्मा की वही पुरानी कहानी नजर आ रही है। फिल्म का कथानक जरूर पुराना लगता है लेकिन तकनीक के सहारे भूषण पटेल ने इसे खौफनाक बना दिया है।
‘रॉकस्टार’ और ‘किक’ फेम नर्गिस फाखरी इस फिल्म में नए अवतार में नजर आ रही हैं। नर्गिस का यह नया लुक काफी दिलकश लग रहा है। फिल्म में उनका लुक पिछली फिल्मों की तुलना में ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रहा है। नर्गिस के साथ लीड किरदार में सचिन जोशी हैं। सचिन जोशी ही फिल्म के निर्माता भी हैं। सचिन जोशी ने अब तक जितनी फिल्मों का निर्माण किया है, उन्हें बॉक्स ऑफिस पर असफलता ही हाथ लगती है। लेकिन परदे पर स्वयं को नायक के रूप में देखने के आदी हो चुके सचिन लगातार फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। वहीं मोना सिंह भी इस फिल्म से एक नए रूप में नजर आने वाली हैं। मोना एक ऐसे शख्स के किरदार में हैं जो आत्मा और प्रेतों के बारे में जानकार है और उसे भगाने में नर्गिस की मदद करने वाली है।

बात करें ट्रेलर की तो यह दर्शकों को डराने में कामयाब नहीं हो पाया है। इसके चलते अब देखना यह है कि प्रदर्शन के बाद यह किस तरह से दर्शकों को डराने के साथ बॉक्स ऑफिस पर कितनी कामयाब हो पाती है। ‘अमावस’ आगामी वर्ष मकर संक्रान्ति और लोहडी के पावन पर्व पर प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म 11 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी