न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस हफ्ते 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जायेगी आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी', 12 दिन में कमा लिए इतने करोड़ रूपये

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाई के नए नए मुकाम छु रही है। 12 दिन में फिल्म ने कुल 85.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 May 2018 2:22:33

इस हफ्ते 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जायेगी आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी', 12 दिन में कमा लिए इतने करोड़ रूपये

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाई के नए नए मुकाम छु रही है। 12 दिन में फिल्म ने कुल 85.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मंगलवार को फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले हफ्ते फिल्म ने 56.59 करोड़ रुपये बटोरे थे। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ और शनिवार को 7.54 की जबरदस्त कमाई कर डाली। दूसरे रविवार फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करते हुए 9.45 करोड़ कमा डाले। वहीं सोमवार को फिल्म ने 3.70 करोड़ और मंगलवार को 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 12 दिनों में 85.33 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भारत से कर लिया है।

bollywood,alia bhatt,raazi,raazi box office collection,raazi movie,raazi songs,download raazi

फिल्म का नेक्स्ट टारगेट 100 करोड़ के आंकड़े को छूना भर रह गया है और जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए लगता है कि इस वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ का आकडा छु लेगी। इस शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा है, इसके बावजूद 'राजी' बेहतर कमाई करने में कामयाब दिखाई दे रही है।

बता दे, आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक