न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘राजी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, शातिर और सादगी से भरपूर नजर आ रही हैं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की फिल्म 'Raazi (राजी)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Apr 2018 1:11:43

‘राजी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, शातिर और सादगी से भरपूर नजर आ रही हैं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की फिल्म 'Raazi (राजी)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आलिया भट्ट एक ऐसी भारतीय लड़की के रुप में नजर आने वाली है जिसकी शादी पाकिस्तान में हो जाती है और वो वहां भारतीय जासूस के तौर पर मुल्क की हिफाजत के लिए लड़ती है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प लग रही है और 'राजी' को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। मेघना ने इससे पहले 'तलवार' फिल्म डायरेक्ट की थी। आलिया वैसे भी जब से फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं वे अलग-अलग तरह के किरदार कर रही हैं जिसमें 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' में उन्होंने लीक से हटकर काम किया था। इस बार भी वे कुछ ऐसे ही अंदाज में नजर आ रही हैं।

आज रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर कि बात कि जाए तो ट्रेलर वाकई काफई दिलचस्प है और इसमें आलिया की मम्मी सोनी राजदान भी नजर आएंगी। आलिया ने पापा महेश भट्ट और मम्मी सोनी राजदान के ट्रेलर देखने पर दिए गए रिएक्शन के बारे में बताया, "राजा के साथ मेरे मम्मी-पापा दोनों ही जुड़े हुए हैं। मम्मी ने तो फिल्म में काम भी किया है। दोनों ने ट्रेलर देख लिया है। जब पहली बार पापा ने ट्रेलर देखा तो वे डाइनिंग एरिया से थोड़े अलग बैठे हुए थे और अपने लैपटॉप पर उसे देख रहे थे। अचानक हमें सीटी की आवाज सुनाई दी। इस तरह हमें पता चला कि उन्हें ट्रेलर पसंद आया है। मम्मी ने भी फिल्म में काम किया है, और जब उन्होंने ट्रेलर देखा तो उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही भावुक फिल्म है..." 'राजी' में विकी कौशल आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। 'राजी' को जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। कहानी कश्मीरी लड़की की है जिसे 1971 में पाकिस्तान की जासूसी के लिए भेजा जाता है।

आपको बता दें कि दो वर्ष पूर्व ‘डिअर जिन्दगी’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर से अपना जादू चलाने आ रही हैं। 2012 से 2017 के मध्य एकमात्र असफल फिल्म ‘शानदार’ देने वाली आलिया भट्ट ‘राजी’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म का किरदार दर्शक बरसों तक भूल नहीं पाएंगे। मेघना गुलजार ‘तलवार’ के जरिये स्वयं को बेहतरीन निर्देशिका साबित कर चुकी हैं और ‘राजी’ के जरिये वे व्यावसायिक मोर्चे पर भी फतह हासिल करेंगी। पूरी तरह से आलिया भट्ट के इर्द गिर्द घूमने वाली इस फिल्म से उम्मीद है कि यह 50 करोड़ का आँकड़ा छूने में सफल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह